फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: भाकियू की महापंचायत में शासन, प्रशासन के खिलाफ भड़का किसानों का आक्रोश, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 09:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu mahapanchayat in Muzaffarnagar, farmers agitated against administration
पंचायत में शामिल किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर भाकियू की महापंचायत में सरकार और प्रशासन के खिलाफ किसानों का आक्रोश भड़का। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार सुनती नहीं है। थाने लूट का अड्डा बन चुके हैं, बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। अफसर फोन उठाते नहीं है, ऐसे में मेरे पास जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के मंच पर पहुंचकर आश्वासन के बाद देर शाम पंचायत समाप्त हुई। 


 
Bhakyu mahapanchayat in Muzaffarnagar, farmers agitated against administration
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
बकाया गन्ना भुगतान समेत किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत हुई। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के बाद हम कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पाए।

 
Bhakyu mahapanchayat in Muzaffarnagar, farmers agitated against administration
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
इस समय हालात ऐसे हैं कि सरकार में सुनवाई नहीं है। एसएसपी फोन तक नहीं उठाता है।  थानों में खुली लूट खसोट है। इस जिले में रहने का धर्म नहीं रहा है। सरकार ने बिजली के बिल के एक साल के 25 हजार कर दिए। विभाग वाले 80 हजार का बिली  दे रहे, कम करने के किसानों से पैसे ले रहे। जनता की कोई खता नहीं है, हम ही इंसाफ नहीं दर ला पा रहे हैं। ऐसे में हमारे पास जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakyu mahapanchayat in Muzaffarnagar, farmers agitated against administration
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
भाकियू सुप्रीमो की जेल जाने की घोषणा से मौजूद किसानों ने भी साथ जेल जाने की बात की। एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने मंच पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया और नरेश टिकैत को मनाया। प्रशासन की ओर से एडीएम ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक कई चीनी मिले गन्ना भुगतान कर रही है। बिजली के बिल गांवों में ही ठीक होंगे और कैंप लगेंगे। किसानों से उगाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
Bhakyu mahapanchayat in Muzaffarnagar, farmers agitated against administration
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
दीपावली बाद सभी विभागों के बीच समन्वय करके भाकियू के साथ बैठक की जाएगी। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने कहा कि कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा। फर्जी मुकदमों में किसी पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से महापंचायत को समाप्त करने की घोषणा की गई।

साथ ही ग्यारह दिनों से चला आ रहा धरना भी समाप्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम भाकियू की ओर से ज्ञापन भी दिया गया। महापंचायत में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के किसान शामिल हुए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed