फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई से 33 दिन बाद लौटी अपहृत युवती, पाकिस्तानी नदीम के बारे में किए ये चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Missing girl of Meerut has come in his city from Dubai, has made many secret about Pakistani nadeem
पाकिस्तानी नदीम - फोटो : इंस्टाग्राम

मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी अपहृत युवती 33 दिनों बाद दुबई से मेरठ लौट आई। युवती ने बताया कि उसकी पाकिस्तानी निवासी नदीम से फेसबुक पर चैट होती थी। नदीम ने उसे दो लाख रुपये महीने की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुबई बुलाया था।

Missing girl of Meerut has come in his city from Dubai, has made many secret about Pakistani nadeem
संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मामला संसद में गूंजने और दुबई में भारतीय दूतावास के सक्रिय होने पर नदीम दुबई से भाग निकला। दुबई में पैसे खत्म होने के बाद युवती ने दूतावास और एक एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क किया। जिसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। शाम को युवती अपने घर पहुंच गई।

Missing girl of Meerut has come in his city from Dubai, has made many secret about Pakistani nadeem
पाकिस्तानी नदीम - फोटो : इंस्टाग्राम

कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने इसी वर्ष 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। युवती एक प्ले स्कूल में अपनी मां के स्थान पर पढ़ा रही थी। इसी वर्ष चार नवंबर को उसका पासपोर्ट बना था। आठ नवंबर को वह घर से पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाणपत्र और सात हजार रुपये लेकर घर से निकली थी। लेकिन लौटी नहीं थी। थाना पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर युवती के परिजनों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मदद मांगी थी। सांसद के दखल के बाद एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस टीम गठित कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Missing girl of Meerut has come in his city from Dubai, has made many secret about Pakistani nadeem
पाकिस्तानी नदीम - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस ने विदेश मंत्रालय से जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवती आठ नवंबर की रात ही दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई पहुंच चुकी थी। सांसद ने युवती की बरामदगी की मांग संसद में उठाई। जिसके बाद यह मामला दूतावास तक पहुंचा। दुबई में सुरक्षा एजेंसियां और भारतीय दूतावास ने युवती की खोजबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
Missing girl of Meerut has come in his city from Dubai, has made many secret about Pakistani nadeem
पाकिस्तानी युवक नदीम का सोशल मीडिया प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार रात दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। उनसे बातचीत करने के बाद युवती से उनकी फोन पर बात कराई। जिसके बाद दूतावास के अधिकारी उसे दुबई से लेकर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर युवती का भाई और पिता पहुंचे। जहां युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed