यूपी के बागपत जिले के दोघट के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में हुए ट्रिपल मर्डर से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करने की चौंकाने वाली वजह बताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मस्जिद परिसर स्थित पहली मंजिल पर बने जिस कमरे में मुफ्ती इब्राहिम का परिवार रहता था, उस कमरे का शनिवार को मंजर काफी खौफनाक था। बेड पर मुफ्ती की पत्नी इसराना का शव आधा नीचे लटका हुआ था और दोनों बच्चियां सोफिया व सुमाइया खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थीं। किसी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया था तो किसी का सिर फटा हुआ था। सबसे पहले वहां छह बच्चियों ने मंजर देखा तो उनकी चीख निकल गई।
2 of 15
मस्जिद में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से नोंक-झोक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चियों को अपने कमरे में बुलाकर पढ़ाती थी इसराना
आलिमा की पढ़ाई कर चुकी इसराना आसपास रहने वाले कई परिवारों की बच्चियों को अपने कमरे में बुलाकर पढ़ाती थी। इसलिए ही दोपहर करीब ढाई बजे बच्चियां उनके पास आ जाती थीं। शनिवार दोपहर भी पड़ोस की छह बच्चियां पढ़ाई के लिए इसराना के पास गईं, लेकिन सीढ़ी का दरवाजा ऊपर से बंद होने के कारण कमरे में नहीं जा सकी।
3 of 15
मस्जिद में बच्चों व महिला की मौत के बाद गमजदा बैठी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे के अंदर तीनों चारपाई और बेड पर पड़े थे
इसके बाद बच्चियां दूसरी सीढ़ी से होते हुए छत पर गई और दीवार फांदकर सीढ़ी का दरवाजा खोलने के बाद मुफ्ती के कमरे में पहुंचीं। बच्चियों ने बताया कि छत पर कई जगह, दरवाजे पर खून लगा मिला तो उन्होंने सोचा कि कोई बंदर घायल हो गया है। वहां कमरे के अंदर तीनों चारपाई और बेड पर पड़े थे।
4 of 15
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों को देखते ही डर गईं बच्चियां
मां और बेटियों को देखते ही सभी बच्चियां डर गई और चिल्लाते हुए बाहर भागकर लोगों को इसकी जानकारी दी। बच्चियों ने बताया कि वहां तीनों का पूरा शरीर खून से लथपथ था। स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा था कि धारदार हथियार से वार किए गए हैं।
5 of 15
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना, सोफिया व सुमाइया के शरीर पर गहरे जख्म थे। उधर, मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।