फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नाबालिग ने पकड़े पैर..ताऊ ने मुंह, चचेरे भाई ने दबाया गला, सानिया को तड़पाकर मारा; गिड़गिड़ाते रहे मां-बाप

Sun, 27 Jul 2025 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jul 2025 08:15 AM IST
सार

बागपत में सानिया हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ताऊ, चचेरे भाई और नाबालिग ने सानिया को बर्बरता से मार डाला। इस दौरान सानिया के मां-बाप उसे छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन
Baghpat Sania murder case Uncle, cousin and minor killed Sania parents kept pleading Big revealing
baghpat murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुए सानिया हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेमी सागर के साथ हिमाचल में पकड़ी गई पलड़ा गांव की सानिया की हत्या उसके ताऊ मतलूब, चचेरे भाई सादिक और एक नाबालिग आरोपी ने मुंह और गला दबाकर की थी। इसमें नाबालिग आरोपी ने पैर पकड़े और ताऊ, चचेरे भाई ने मुंह एवं गला दबाकर मार डाला। सानिया की जान बचाने के लिए उसकी मां-बाप खूब गिड़गिडाए लेकिन वह नहीं माने। 

इसमें पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या की साजिश में शामिल चार रिश्तेदारों समेत पांच फरार हैं। पलड़ा गांव की रहने वाली सानिया 15 जुलाई को अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। 
Baghpat Sania murder case Uncle, cousin and minor killed Sania parents kept pleading Big revealing
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के ऊना जिले से पकड़कर जमकर पिटाई की। फिर गांव में नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की हत्या का कब्रिस्तान में शव दबा दिया। उन्होंने ग्रामीणों को टीबी की बीमारी से उसकी मौत होने के बारे में बताया। सागर के परिजनों के एसपी से शिकायत करने पर दोघट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो हत्या का पता चला।

Baghpat Sania murder case Uncle, cousin and minor killed Sania parents kept pleading Big revealing
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
सानिया के शव का कराया पोस्टमार्टम
पुलिस ने सानिया के ताऊ मतलूब, चचेरे भाई सादिक और एक नाबालिग से पूछताछ की तो उन्होंने गला और मुंह दबाकर हत्या करने की बात बताई। उधर डीएम से अनुमति मिलने के बाद शनिवार की सुबह एसडीएम मनीष यादव, सीओ विजय कुमार पुलिस बल लेकर कब्रिस्तान में पहुंचे और शव निकलवाकर दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Sania murder case Uncle, cousin and minor killed Sania parents kept pleading Big revealing
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में पता चला कि सानिया के घर से जाने के बाद परिवार वालों ने उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। इसमें मृतका का ताऊ मतलूब, उसका बेटा, चचेरा भाई सादिक, एक नाबालिग आरोपी, मुजफ्फरनगर जिले के सुन्ना गांव के दो रिश्तेदार, असारा गांव के दो रिश्तेदार भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
Baghpat Sania murder case Uncle, cousin and minor killed Sania parents kept pleading Big revealing
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के दौरान सानिया को बचाने के लिए पिता वलीस और उसकी पत्नी ने काफी प्रयास भी किया लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed