बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ। पहले कार में आग लगी फिर बाद में टैंकर में भी भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। एक्सप्रेस-वे पर आग की लपटें उठने लगी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कई घंटों तक लोगों की सांसें थमी रहीं। भयावह था हादसा, आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 8
आग बुझाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं टैंकर के नीचे फंसी कार को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। दमकल विभाग ने कार में लगी आग बुझा दी। मगर, डीजल का रिसाव होने लगा। अचानक टैंकर में आग की लपटें उठने लगी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। राहत कार्य में लगे कर्मचारी भी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। सात गाड़ियां बुलाई गई, जिससे आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लग गया। डीजल के टैंकर में लगी आग को देख हर किसी की सांसें थमी रहीं।
3 of 8
टैंकर में लगी थी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
टैंकर में दस हजार लीटर डीजल और करीब दस हजार लीटर पेट्रोल भरा था। कार में लगी आग बुझाने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली थी। मगर, इसी दौरान टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हुआ और उसमें आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
4 of 8
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर डटे एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी और अधिकारी पीछे की ओर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों को मौके से हटाया गया। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाते ही क्रेन से कार और टैंकर को अलग कराया गया।
5 of 8
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल के चैंबर तक नहीं पहुंची आग
हादसे की सूचना पर पहुंचे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया कि इस टैंकर में चार चैंबर थे। दो में पेट्रोल और दो में डीजल भरा था। टैंकर से रिसाव हुआ तो डीजल एक्सप्रेस-वे और आसपास के स्थानों पर फैल गया। आग पेट्रोल के चैंबर तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।