फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: गुड़ के लिए तरस रही एशिया की सबसे बड़ी मंडी, केवल 10 प्रतिशत हो रही आवक

Thu, 06 Dec 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Asia largest jaggery market in Muzaffarnagar  craveing for jaggery only ten percent arrival
jaggery
यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी गुड़ के लिए तरस रही है, कुल उत्पादन का दस प्रतिशत गुड़ भी मंडी में नहीं आ रहा है। गुड़ माफिया कोल्हुओं से सीधे गुड़ खरीद रहे हैं। जो सीधे दूसरे प्रदेशों को भेजा जा रहा है। सरकार के टैक्स की सीधे चोरी हो रही है। 90 प्रतिशत गुड़ पर माफिया का कब्जा है। ऐसे में मंडी समिति के अफसरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

 
 
Asia largest jaggery market in Muzaffarnagar  craveing for jaggery only ten percent arrival
jaggery

जिले में लगभग तीन हजार कोल्हू गुड़ बनाते हैं। गुड़ उत्पादन में यह देश का अग्रणी जिला है। यह देखते हुए ही प्रदेश सरकार ने भी एक जिला-एक उत्पाद में भी यहां के गुड़ को ही शामिल किया है। सरकार और प्रशासन को जहां गुड़ के व्यापार को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी, वहीं इसके विपरीत एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी गुड़ के लिए तरस गई है।


 
Asia largest jaggery market in Muzaffarnagar  craveing for jaggery only ten percent arrival
jaggery

जिले में लगभग 80 हजार गुड़ के कट्टों का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। जबकि गुड़ मंडी में केवल सात से आठ हजार कट्टे ही प्रतिदिन आ रहे हैं। 90 प्रतिशत गुड़ माफिया कोल्हुओं से सीधे खरीद रहे हैं। मंडी शुल्क के रूप में सरकार को जाने वाला ढाई प्रतिशत भी माफिया को देना नहीं पड़ता। सरकार को सीधे करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia largest jaggery market in Muzaffarnagar  craveing for jaggery only ten percent arrival
jaggry

मंडी परिषद के अफसरों की मिली भगत से गुड़ को सीधे दूसरे प्रांतों को भेज दिया जाता है। जिन राज्यों में अवैध रूप से गुड़ भेजा जा रहा उनमें राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश मुख्य रूप से शामिल हैं। गुड़ टैक्स फ्री होने के कारण इन राज्यों में पकड़ा नहीं जाता है। मंडी के व्यापारी सीएम योगी आदित्यनाथ, विभाग की मंत्री स्वाति सिंह, विभाग के अधिकारियों से मिलकर और पत्र भेजकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन गुड़ का अवैध कारोबार नहीं रुका है। मंडी समिति के सचिव तो जिले में 399 कोल्हू की ही बात करते हैं, जबकि यहां 498 गांव हैं, प्रत्येक गांव में दो से लेकर दस तक कोल्हू हैं।  

विज्ञापन
Asia largest jaggery market in Muzaffarnagar  craveing for jaggery only ten percent arrival
jaggery

मुख्यमंत्री को कर चुके हैं शिकायत 
दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल कहते हैं कि गुड़ का अवैध व्यापार रोकने के लिए लेकर वह सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत कर चुके हैं। मुख्यमंत्री, अफसरों को आदेश भी दे चुके हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार से भी मिल चुके हैं और बता चुके हैं कि प्रति माह करोड़ों का टैक्स चोरी हो रहा है। डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को तो लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed