फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकित बालियान हत्याकांड में नया खुलासा: 'खास भाई की भड़क, जो खटकेगा वो भटकेगा...', इस गाने ने भड़काया था गिरोह

Wed, 02 Sep 2026 02:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 02 Sep 2026 02:02 PM IST
सार

अंकित हत्याकांड की साजिश रचने वाले गोगी गिरोह के सरगना भोलू उर्फ राहुल की लोकेशन को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भोलू दिल्ली या हरियाणा में है अथवा कनाडा से इंडोनेशिया चला गया है। वहीं, सत्यम और आर्यन की तलाश में दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला गया।

विज्ञापन
Ankit balyan murder Delhi Airport was thoroughly searched in the hunt for Satyam and Aryan
Ankit balyan murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में हुए हरियाणवी गायक अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे करनाल के शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला। दोनों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी कई स्थानों पर उनकी तलाश के लिए दबिश दी।


अंकित हत्याकांड के बाद से सत्यम और आर्यन वांछित हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों विदेश भागने की फिराक में हैं। कनाडा में गोगी गिरोह के चिराग और मोंटी के होने की जानकारी है, जो गिरोह का संचालन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस हवाई अड्डे समेत अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी कर रही है।
Ankit balyan murder Delhi Airport was thoroughly searched in the hunt for Satyam and Aryan
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह के संबंध में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। वांछित निशानेबाजों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हवाई अड्डे पर भी निगरानी रखी जा रही है। 
Ankit balyan murder Delhi Airport was thoroughly searched in the hunt for Satyam and Aryan
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी लगातार कर रहे मामले की निगरानी 
अंकित हत्याकांड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। शासन स्तर से भी मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी भी पुलिस की गतिविधियों और जांच की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit balyan murder Delhi Airport was thoroughly searched in the hunt for Satyam and Aryan
अंकिता बालियान की हत्या के बाद भागते हत्यारे सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेड कार्नर नोटिस किया जारी 
पुलिस ने गोगी गिरोह के सदस्यों के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी कराया है। रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल की ओर से किसी ऐसे वांछित आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है, जो किसी दूसरे देश में छिपा हो। इसके जरिए इंटरपोल अपने सदस्य देशों की पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना देती है और उसकी पहचान, लोकेशन व गिरफ्तारी में सहयोग मांगा जाता है।
विज्ञापन
Ankit balyan murder Delhi Airport was thoroughly searched in the hunt for Satyam and Aryan
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सत्यम-आर्यन पर 50 50 हजार का इनाम
अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे सत्यम और आर्यन पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कि दोनों की तलाश में हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed