{"_id":"5e7a42bd8ebc3e78dc7771e5","slug":"all-the-borders-have-been-sealed-and-the-force-deployed-on-the-roads-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ की सभी सीमाएं सील, सड़कों पर उतरी पुलिस, अब कतई नहीं चलेगी लोगों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की सभी सीमाएं सील, सड़कों पर उतरी पुलिस, अब कतई नहीं चलेगी लोगों की मनमानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:56 PM IST
सार
मेरठ में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। जिले की सभी सीमाओं को पुलिस फोर्स ने सील कर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
lockdown meerut
- फोटो : lockdown meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया। जिले की सभी सीमाओं को सुबह ही पुलिस फोर्स ने सील कर दिया था। जहां पर इमरजेंसी के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कई स्थानों पर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठी फटकारी। कई जगह मुकदमे भी लिखे गए।
2 of 6
lockdown meerut
- फोटो : amar ujala
सख्ती का आलम यह था कि सभी सीओ, मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारियों ने सड़कों पर उतरकर माइक से एलान किया कि घरों से न निकलें। सोमवार को जिले में 97 स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। मंगलवार को यह संख्या बढ़ाकर 117 कर दी गई। जिले की सीमाओं से सटे सभी बाहरी प्वाइंटों पर फोर्स को अलर्ट किया गया।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद की सीमा से सटे मोहिउद्दीनपुर बॉर्डर को सील किया गया है। यहां केवल इमरजेंसी वाहनों के लिए ही छूट दी गई। अन्य वाहनों को नहीं आने दिया गया। परतापुर तिराहे को भी सील कर दिया गया। यहां भी वाहनों के आवागमन के लिए कोई छूट नहीं दी गई। मुजफ्फरनगर की सीमा से सटे खतौली बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। शहर की तरफ आने वाले वाहनों को पुलिस ने वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हर चौराहों पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
शहर में 48 जगह बैरियर
शहर में करीब 48 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मंगलवार हापुड़ की सीमा पर पहुंचे और मेरठ- बुलंदशहर हाईवे पर मेरठ की सीमा में अलग- अलग स्थानों पर बैरियर लगवाये। मेरठ- बुलंदशहर मार्ग पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी के सामने मार्ग को पुलिस ने पूरी तरीके से बंद कर दिया। मेरठ- पौड़ी, मेरठ- करनाल हाईवे, मेरठ-बागपत मार्ग और अन्य मार्गों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
शहर में चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
सभी सीओ ने संभाली कमान
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी सीओ ने कमान संभाल ली। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने परतापुर, मोहिउद्दीनपुर और दिल्ली रोड पर, सीओ कैंट हरिमोहन सिंह ने आबूलेन, बेगमपुल, लालकुर्ती, रुड़की रोड, रेलवे रोड चौपले पर माइक से एलान किया कि लोग घरों से न निकलें। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल व सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला हापुड़ रोड पर तैनात रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।