वायुसेना स्टेशन सरसावा में कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त करने वाले सरसावा यूनिट के चार योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई। वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ और उनके सहयोगियों ने स्वयं मौजूद रहकर तीन हेलीकॉप्टर का फारमेशन बनाकर उड़ान भरते हुए आसमान से पुष्प वर्षा की और शहीदों को नमन किया।
2 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को वायुसेना अवस्थान सरसावा में कारगिल शहीद वायुसेना दिवस मनाया गया। वायुसेना अवस्थान में कारगिल शहीदों की याद में निर्मित युद्ध स्मारक पर सुबह साढ़े आठ बजे कारगिल युद्ध के वीर शहीदों स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मुहिलन, सार्जेंट पीवीएनआर प्रसाद एवं सार्जेंट आरके साहू की शहादत को नमन किया गया। सबसे पहले वायुसैनिकों की गारद ने शस्त्रों की नाल नीचे की। इसके बाद शहीदी धुन बजाई गई।
3 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया
- फोटो : अमर उजाला
तत्पश्चात भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष बीएस धनोआ और पश्चिमी वायु कमान के अध्यक्ष रघुनाथ नाम्बियार ने टीम के साथ फ्लाई पास्ट करते हुए तीन एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टरों के साथ मिसिंग मैन फॉरमेशन बनाकर सलामी दी। इसी दौरान युद्ध स्मारक के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।
4 of 9
शहीद वायुसैनिकों को नमन किया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना के जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया था। उस युद्ध में शहीद वायुसेना के जवानों का स्मरण करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है।
5 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सरसावा वायुसेना स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर संदीप चौधरी ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और चारों वीर शहीदों के चित्रों के सम्मुख पुष्प अर्पित कर सलामी दी। शहीदों को नमन करने के लिए पहुंचे सहारनपुर आईजी शरद सचान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी।