एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर कारगिल के शहीदों को नमन किया। एयर फोर्स स्टेशन सरसावा जनपद सहारनपुर पर वर्ष 1999 में कारगिल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए चार वायु योद्धाओं की याद में शहीद दिवस समारोह हुआ जिसमें एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शहीदों को नमन किया।
{"_id":"5ced17f3bdec22073706daa0","slug":"air-chief-marshal-bs-dhanoa-paid-tribute-to-martyrs-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी : वायु सेना चीफ बीएस धनोआ ने सहारनपुर पहुंचकर कारगिल ऑपरेशन के शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : वायु सेना चीफ बीएस धनोआ ने सहारनपुर पहुंचकर कारगिल ऑपरेशन के शहीदों को किया नमन
Tue, 28 May 2019 05:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Air chief marshal BS Dhanoa
- फोटो : अमर उजाला
Air chief marshal BS Dhanoa
- फोटो : अमर उजाला
कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति पाने वाले सरसावा वायुसेना यूनिट के चारों शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 28 मई को हर साल कारगिल दिवस पर यह कार्यक्रम होता है। कारगिल युद्ध के समय सरसावा वायुसेना स्टेशन के योद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई थी।
Air chief marshal BS Dhanoa
- फोटो : अमर उजाला
28 मई 1999 को भारतीय वायुसेना की सरसावा यूनिट का युद्धक हेलीकॉप्टर एमआई-17 युद्ध क्षेत्र में सैनिकों को मदद पहुंचा रहा था कि तभी दुश्मन सेना की ओर से दागी गई मिसाइल हमले की जद में हेलीकॉप्टर आ गया और पायलट स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मुहिलान, सार्जेंट पीवीएनआर प्रसाद तथा सार्जेंट आरके साहू वीरगति को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air chief marshal BS Dhanoa
- फोटो : अमर उजाला
वायुसेना स्टेशन कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष बीएस धनोआ स्वयं मौजूद रहे। तथा शहीदों की याद में अवस्थान में निर्मित युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प चक्र अर्पित किए। इस मौके पर वायुसेना की पश्चिमी कमान के एओसी रघुनाथ नाम्बियार तथा भारतीय थल सेना की 14 कॉप के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने भी रणबांकुरों को नमन किया।
विज्ञापन
Air chief marshal BS Dhanoa
- फोटो : अमर उजाला
वायुसेना के योद्धाओं ने निभाई थी अहम भूमिका
वर्ष 1999 में कारगिल क्षेत्र की बर्फीली पहाड़ियों पर पाकिस्तानी फौज ने अतिक्रमण करते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में सेना की चौकियों पर कब्जा कर भारत पर छद्म युद्ध थोप दिया था। लेकिन भारतीय फौज ने ऑपरेशन विजय के तहत बेजोड़ पराक्रम दिखाते हुए दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे तथा भौगोलिक रूप से सबसे विकट युद्ध क्षेत्र कारगिल से पाकिस्तानी सेना को खदेड़कर सीमा पार भागने पर मजबूर दिया था।