उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यहां मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि रोडवेज में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया गया कि हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ। वैगनआर में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल है। आगे तस्वीरों में देखें कितना भीषण था यह हादसा।
2 of 5
Accident
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में देवराना रिसोर्ट के पास पैदल हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित वैगरआर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है, जबकि दो गंभीर घायल हैं।
3 of 5
Accident
- फोटो : amar ujala
हादसा सोमवार सुबह पौने नौ बजे हुआ। मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही वैगनआर कार चालक ने अचानक सामने से हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश की। अनियंत्रित कार उछलते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ रोडवेज बस के सामने जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
4 of 5
एक्सीडेंट
- फोटो : एक्सीडेंट
मृतकों में उत्तरकाशी के थाल गांव निवासी कुलदीप प्रसाद मिश्रा पुत्र विशाल मिश्रा, मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल और देवेंद्र पुत्र शिवपाल टीपीनगर मेरठ, रक्षा संपदा कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश यादव की मौत हुई है। मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम घायल है।
5 of 5
Accident
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। दुघर्टना में एक युवक गंभीर घायल है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।