यूपी के बिजनौर शहर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर खुदखुशी कर ली। परिवार में एक साथ तीन मौत से कोहराम मच गया। अगली स्लाइडों में जानिए सुसाइड के पीछे की बड़ी वजह:-
2 of 8
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पति के शराब और सट्टेबाजी की लत से पेरशान एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर देने के बाद खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
3 of 8
मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ के नमूने लिए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
4 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव गिलाड़ा निवासी निर्दोष कुमार की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद निवासी करन सिंह की पुत्री संगीता से हुई थी। ग्रामवासियों के मुताबिक निर्दोष अपने बड़े भाई कैलाश के तेल टैंकर पर परिचालक का काम करता है। वह शराब व जुएं खेलने का आदी है। उसकी इसी लत को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। पत्नी के साथ मारपीट करना आम बात थी। महिला करीब दस दिन पूर्व बच्चों के साथ मायके गई थी।
5 of 8
महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को निर्दोष, संगीता और चारों बच्चों को घर लाया था। निर्दोष खाना खाने के बाद दस वर्षीय पुत्र ऋषभ, नौ वर्षीय अनिकेत के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया, जबकि संगीता चार वर्षीय पुत्री ज्योति और तीन वर्षीय माही के साथ नीचे के कमरे में सो गई। संगीता ने रात में किसी समय जहर को एक गिलास में घोलकर अपनी दोनों पुत्रियों को पिलाकर खुद भी पी लिया।