फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Munna Bhai arrested During Biometric Verification Of UP police constable recruitment in Meerut

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: मुन्नाभाई ने पूछताछ में खोले राज, सॉलवर गैंग से बड़ी रकम में हुआ था सौदा

Fri, 06 Dec 2019 01:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Dec 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
A Munna Bhai arrested During Biometric Verification Of UP police constable recruitment in Meerut
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस के 49 हजार आरक्षी पदों के लिए प्रदेश के 8 सेंटरों में से मेरठ में चल रही नापतोल प्रक्रिया में गुरुवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। खुलासा हुआ कि उसने बनारस में अपनी जगह किसी सॉल्वर को लिखित परीक्षा में बैठाया था और नापतौल प्रक्रिया में खुद पहुंच गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की नापतौल प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर पैनल में एक अभ्यर्थी अनूप कुमार अपनी नापतौल और शैक्षिक दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचा। भर्ती बोर्ड से आये दस्तावेजों से अनूप का बायोमैट्रिक और चेहरा मिलान नहीं हुआ। भर्ती अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हुआ।

विज्ञापन

अनूप कुमार पुत्र धन सिंह मूल रूप से औरंगाबाद (बिहार) का रहने वाला है। उसने बनारस के एएसएम इंटर कॉलेज में 28 जनवरी को यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अपनी जगह किसी और सॉल्वर को बैठा दिया था। 

परीक्षा में सॉल्वर ने एडमिट कार्ड में अपना फ़ोटो और बायोमेट्रिक प्रयोग किया और प्रवेश पा गया। अब जब नापतौल की बारी आई तो गड़बड़झाला पकड़ा गया। 

पता चला कि लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सॉल्वर गैंग ने अनूप से दो लाख रुपये में सौदा किया था। भर्ती अधिकारी ने क्राइम ब्रांच को बुलाकर आरोपी अनूप को सुपुर्द कर दिया। भर्ती पैनल अधिकारी की तरफ से सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed