फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के एक साल बाद हुई साधु की झोपड़ी की तलाशी, हर कोने से निकले इतने पैसे, फटी रह गईं पुलिस की आंखें

Mon, 08 Mar 2021 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Mar 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Coins and notes found in investigation of sadhu house after death was lakhpati in mau
सिक्के और नोटों की गिनती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक साधु की मौत के एक साल बाद पुलिस ने उसकी झोपड़ी की तलाशी ली। जब तलाशी ली गई, तो इस दौरान पुलिस भी दंग रह गई। वहां से पुलिस को साधु की झोपड़ी से चार बक्से मिले। जिनमें इतने सिक्के और नोट भरे हुए थे कि पुलिस को गिनने में घंटों बीत गए। तब कहीं, जाकर उनकी सही राशि का पता चल सका। देखें अगली स्लाइड्स...।

Coins and notes found in investigation of sadhu house after death was lakhpati in mau
सिक्के गिनते हुए। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनीधापा मैदान के पास रहने वाले साधू की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और एसओ कोतवाली डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने साधू के घर पहुंचकर उसके सामानों की जांच की।

Coins and notes found in investigation of sadhu house after death was lakhpati in mau

इस दौरान चार बक्सों में बड़ी संख्या में एक, दो, पांच रुपये के सिक्कों के अलावा दस, बीस रुपयों के नोट मिले। सिटी मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में बक्सों को कोतवाली लेकर पहुंचे और पैसों की गिनती शुरू कराई। इस दौरान कुल 1 लाख 56 हजार 325 रुपये के सिक्के और नोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coins and notes found in investigation of sadhu house after death was lakhpati in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कि सोनीधापा के पास फुटपाथ के पास झोपड़ी बनाकर बृंदा नामक एक साधू रहता था। बीते वर्ष उसकी मौत हो गई थी। रविवार को मृतक साधू के भांजे और एक साधू के पहुंचने पर पुलिस की देखरेख में उसके बक्से को खोलकर जांच की गई जिसमें सिक्के और बड़े और छोटे नोटों के रूप में नकद राशि मिली है। 

विज्ञापन
Coins and notes found in investigation of sadhu house after death was lakhpati in mau
coin - फोटो : social media

पुलिस ने बताया कि झोपड़ी में मिली राशि फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। बक्शे में मिली राशि किसी समाज सेवी संस्थान या किसी परिवार के सदस्य को दी जाएगी। इसका अभी तक तय नहीं हो पाया है। अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई है। इसके बारे में फिर फैसला लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed