{"_id":"67a1b1abf2fb19b7e20f3e29","slug":"world-cancer-day-2025-back-pain-swelling-in-legs-don-t-ignore-symptoms-indicate-cancer-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cancer Day 2025: पीठ में दर्द, पैरों में सूजन...नजरअंदाज न करें, कैंसर का इशारा करते हैं ये 10 लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Cancer Day 2025: पीठ में दर्द, पैरों में सूजन...नजरअंदाज न करें, कैंसर का इशारा करते हैं ये 10 लक्षण
Tue, 04 Feb 2025 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:50 AM IST
सार
पीठ में दर्द या पैरों में सूजन बहुत आम बात है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। चिकित्सकों की मानें तो ये लक्षण कैंसर की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन
कैंसर के लक्षण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के लोग तेजी से कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। इनमें युवाओं और महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या है। इसकी बड़ी वजह पान मसाला, गुटखा, तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करना है। वहीं महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस है।
ब्रेस्ट कैंसर
- फोटो : Freepik.com
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, यूरिन में खून आना, शारीरिक संबंध बनाने के बाद रक्तस्त्राव होना, पीरियड्स के दौरान नॉर्मल से अधिक ब्लीडिंग होना, पीरियड्स खत्म होने के बाद भी ब्लीडिंग होना, खूनी या पानी जैसा वेजाइनल डिसचार्ज होना, जिसमें से अजीब से गंध आए, थकान, भूख न लगना, पीठ में दर्द, पैरों में सूजन सर्वाइकल कैंसर के मुख्य लक्षण हैं।

बचाव के उपाय
डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे कारगर तरीका 9-14 साल की उम्र में एचपीवी वैक्सीन लगवाना है। सुरक्षित तरीके से शारीरिक संबंध बनाना, पैप टेस्ट कराना और धूम्रपान न करना भी बचाव के उपाय हैं।

कैंसर से बचाव
- फोटो : Freepik.com
जिले में कैंसर के इलाज की सरकारी सुविधा नहीं
मथुरा में सरकारी स्तर पर कैंसर के उपचार के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। सरकारी अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ नहीं हैं। यह दुर्भाग्य ही है कि यहां सरकारी स्तर पर कैंसर के रोगियों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।

कैंसर
- फोटो : Freepik.com
शीला मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों की ओपीडी
2020 में 5678
2021 में 7515
2022 में 10276
2023 में 10277
2024 में 14382
2020 में 5678
2021 में 7515
2022 में 10276
2023 में 10277
2024 में 14382