फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura Holi 2023: आराध्य के अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए श्रद्धालु, आनंद में सराबोर होने विदेश से पहुंचे

Mon, 06 Mar 2023 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees from abroad arrived to enjoy Holi in Mathura
प्रियाकांत जू मंदिर की अलौकिक आभा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। यहां देश के कोने-कोने ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु होली का आनंद लेने पहुंचे। इसी कड़ी में यहां वृंदावन स्थित ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर में मंगलवार को होने वाली होली के दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 

अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए भक्त

भक्त रंग-बिरंगे रोशनी में नहाए प्रियाकांत जू मंदिर की अलौकिक आभा के दर्शन पाकर धन्य हुए। इधर परिसर में सैकड़ों किलो टेसू के फूलों से रंग बनाए जाने का काम भी देर शाम को शुरू कर दिया गया। मंगलवार को भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज के सानिध्य में हाइड्रोलिक पिचकारी से भक्तों पर रंग गिराया जाएगा।

Thousands of devotees from abroad arrived to enjoy Holi in Mathura
होली की मस्ती में झूमते देशी-विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला

भक्तों ने बांकेबिहारी के साथ खेली होली

इससे पहले वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को होली का उत्साह व उमंग चरम पर दिखाई दी। देश-विदेश से आए भक्तों ने बांकेबिहारी के साथ रंग और गुलाल की होली खेली। 
Thousands of devotees from abroad arrived to enjoy Holi in Mathura
प्रियाकांत जी मंदिर से सामने श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

टेसू के रंगों से भक्तों को किया तरबतर

मंदिर के सेवायतों ने पिचकारी और कलशों के माध्यम से भक्तों पर टेसू के रंगों से भक्तों को तरबतर कर दिया। भक्त भी आराध्य के रंग में रंगकर धन्य हुए। समूचा मंदिर प्रांगण अबीर-गुलाल, टेसू के रंगों से रंगा नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thousands of devotees from abroad arrived to enjoy Holi in Mathura
फूलों से तैयार हो रहा रंग - फोटो : अमर उजाला

आराध्य की कृपा पाने को लगाए जयकारे

मंदिर सेवायत जगमोहन से श्रद्धालुओं पर बिहारी जी महाराज की प्रसादी रंग को पिचकारियों से डाल रहे थे। अपने आराध्य की कृपा पाने के लिए महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु राधारानी की जय, बांकेबिहारी लाल की जय जयकार कर रहे थे। 
विज्ञापन
Thousands of devotees from abroad arrived to enjoy Holi in Mathura
होली का आनंद लेने विदेशों से पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

होली का आनंद लेने विदेशों से पहुंचे श्रद्धालु

वहीं आज ब्रज में होली रे रसिया.. जैसे पदों का गायन कर श्रद्धालु ठाकुरजी को रिझा रहे थे। देश ही नहीं अपितु विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी होली का जमकर आनंद लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed