{"_id":"675c1db6748276d0740671e4","slug":"skeletons-of-cows-found-in-mathura-cow-devotees-blocked-mathura-vrindavan-road-police-lathicharged-2024-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मिले गायों के कंकाल: अवशेष देख भड़के गौ भक्त, मथुरा-वृंदावन मार्ग जाम; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मिले गायों के कंकाल: अवशेष देख भड़के गौ भक्त, मथुरा-वृंदावन मार्ग जाम; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 Dec 2024 07:35 PM IST
सार
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस कमांडर शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर आ गये। लेकिन गौ भक्तों की भीड़ में घुसे कुछ उपद्रवी युवक किसी भी बात पर रोड खोलने को तैयार नहीं हुए। अन्य लोगों को भड़काने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
1 of 5
गौ भक्तों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत पीएमवी के जंगलों में दर्जनों मृत गाय के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे गौ भक्तों ने मथुरा वृन्दावन मार्ग के दोनों ओर मृत गायों के अवशेष रखकर रोड को बिल्कुल जाम कर दिया। सड़क पर बैठे गौ भक्तों ने गौशाला संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
2 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गौ भक्तों ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक मृत गायों के अवशेषों को भूमि में दबाने की बजाये यहां जंगल में फिंकवा देते हैं। जिसके चलते मृत गायों की दुर्दशा हो रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जब मृत गायों की स्थिति को देखा तो उनसे आने वाली गंध के कारण उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ा।
3 of 5
प्रदर्शनकारियों को उठाने का प्रयास करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित गौ भक्त सुबह 10 बजे से थाना जैंत की नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मथुरा वृन्दावन रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। अधिकारियों के लाख समझाने के बाबजूद भी दोपहर के तीन बजे तक वे लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम लगाये रहे। गौ भक्त दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गौ भक्तों द्वारा रोड ब्लॉक करने के कारण मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। यात्री मथुरा से वृन्दावन और वृन्दावन से मथुरा जाने के लिए विवश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रदर्शनकारियों को समझाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
काफी समय बाद अधिकारियों ने वृन्दावन के पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया। डॉक्टर राकेश तिवारी मृत गायों के टैग एकत्र कर पता लगाने की कोशिश में लग गए कि आखिर यह मृत गाय किस गौशाला की हैं। अधिकारियों ने मृत गायों को भूमि में दबाने के लिए मौके पर नगर निगम से दो जेसीबी मशीन और नमक भी मंगवा लिया। लेकिन गौ भक्तों ने उन्हें जंगल में प्रवेश ही नहीं करने दिया। वे लोग जेसीबी के आगे झुंड बनाकर खड़े हो गये।
विज्ञापन
5 of 5
लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
तीन बजे तक अधिकारियों के अनुरोध के बाबजूद भी जब गौ भक्त रोड खोलने के लिए नहीं माने। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस कमांडर शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर आ गये। लेकिन गौ भक्तों की भीड़ में घुसे कुछ उपद्रवी युवक किसी भी बात पर रोड खोलने को तैयार नहीं हुए। अन्य लोगों को भड़काने का प्रयास करने लगे। अब पुलिस के सामने सिवाय लाठी चार्ज के कोई विकल्प नहीं बचा। तब जाकर आलाधिकारियों के निर्देश पर रोड ब्लॉक कर रहे युवकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ना शुरू किया। रोड खुलने के बाद करीब पांच घंटे से परेशान यात्रियों ने राहत की सांस ली। रोड जाम कर रहे लोगों से पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर थाना जैंत भेज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।