फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सगे भाइयों का कत्ल: हत्या को हादसा दिखाने की साजिश... SDM के पैरों में गिरी तिलक की पत्नी; पूरी कहानी

Wed, 21 May 2025 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 May 2025 11:59 AM IST
सार

मथुरा में सगे भाइयों की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। तीन थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी गांव में तैनात किए गए हैं। आक्रोश और गमगीन माहौल में एक साथ भाइयों की चिता जली।

विज्ञापन
Mathura Double Murder Attackers had Conspired to cause death in an accident Tilak wife fell at feet of SDM
Mathura Double Murder - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा में रविवार की रात दो सगे भाइयों को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मंगलवार को 36 घंटे बाद एक साथ दोनों भाइयों की चिताएं जलीं। सगे भाइयों की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके चलते गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। तीन थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी गांव में तैनात किए गए हैं।


गोवर्धन की बड़ी परिक्रमा निवासी बच्चन सिंह के पुत्र तिलक सिंह (35) और विनोद (33) रविवार की रात को अपने फरह थाना क्षेत्र के पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा स्थित अपने पैतृक गांव आए थे। आरोप है कि यहां बिजली लगवाने को लेकर उनका ग्राम प्रधान ताराचंद से फोन पर विवाद हो गया। 
 
Mathura Double Murder Attackers had Conspired to cause death in an accident Tilak wife fell at feet of SDM
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पीट-पीटकर भाइयों को मार डाला
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी तो दोनों भाई रविवार की रात को ही बाइक से गोवर्धन के लिए रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया। दोनों को इतनी बेरहमी से पीटा कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
Mathura Double Murder Attackers had Conspired to cause death in an accident Tilak wife fell at feet of SDM
मृतक तिलक सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पहले तो पुलिस दोनों युवकों की मौत दुर्घटना में मान रही थी, लेकिन पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत उसके आधा दर्जन साथियों को हत्या में नामजद किया। मंगलवार की सुबह मृतकों के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही दोनों भाइयों के अंतिम संस्कार पर अड़ गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के साथ फरह, रिफाइनरी, यमुनापार समेत एक प्लाटून पीएसी के जवान गांव में तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Double Murder Attackers had Conspired to cause death in an accident Tilak wife fell at feet of SDM
मृतक विनोद सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
36 घंटे बाद किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों चार दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन ने दोनों भाइयों के शव का 36 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया। लख्खी शाह क्रांतिकारी पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोज राजपूत भी गांव पहुंच गए। उन्होंने एक सप्ताह में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डीएम कार्यालय पर धरने के साथ आंदोलन का ऐलान किया।
 
विज्ञापन
Mathura Double Murder Attackers had Conspired to cause death in an accident Tilak wife fell at feet of SDM
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
चौकी प्रभारी के खिलाफ परिजन में दिखी नाराजगी
बच्चन सिंह ने चौकी प्रभारी पर हत्यारोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। साथ उसकी भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाया है। बच्चन सिंह की माने तो रविवार को पूरे दिन चौकी प्रभारी दुर्घटना में युवकों की मौत की तहरीर देने का दबाव बनाते रहे, लेकिन जब वह नहीं माने और थाने पहुंचे। देर शाम तक थाने पर डटे रहने के बाद देर रात पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed