{"_id":"6a2a690e08e0c013ec0990fc","slug":"danger-persists-near-banke-bihari-temple-dilapidated-buildings-still-unsafe-despite-repeated-notices-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर की गलियों में मंडरा रहा खतरा, नोटिस पर नोटिस; फिर भी नहीं चेते मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर की गलियों में मंडरा रहा खतरा, नोटिस पर नोटिस; फिर भी नहीं चेते मकान मालिक
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:44 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 2023 के हादसे के बाद नगर निगम ने जर्जर भवनों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन एक दर्जन से अधिक मकानों की हालत अब भी खतरनाक बनी हुई है। निगम ने दोबारा नोटिस जारी कर 15 दिन में मरम्मत न कराने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के आसपास खतरनाक मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप 15 अगस्त 2023 की शाम को एक पुराने मकान का छज्जा गिरने से हुए बड़े हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत के बाद नगर निगम ने 34 लोगों को नोटिस जारी किया था। निगम के एक के बाद एक तीन नोटिस भवन स्वामियों को जारी करने के बाद भी एक दर्जन से अधिक भवनों की दशा में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ, वह मकान आज भी गिरासू हैं। इन भवनों को निगम द्वारा पुन: नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप दुसायत, जंगलकट्टी, बिहारीपुरा, राधावल्लभ मंदिर के समीप, पुराना बजाजा, छीपी गली और गोविंद बाग में सौ से अधिक पुराने जर्जर भवनों को हादसे के बाद अगस्त 2023 में नोटिस जारी किए गए। निगम ने तीन लगातार नोटिस जारी किए। इसके बावजूद एक दर्जन से अधिक मकानों में निगम के नोटिसों का प्रभाव नहीं पड़ा। बांकेबिहारी की गली नंबर पांच के तिराहे पर दो मंजिला पुराना होने पर भवन स्वामी के दिल्ली में रहने पर मकान जर्जर हो गया है। निगम ने तीन साल पहले भीभवन स्वामी को नोटिस जारी किया था, लेकिन मकान में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ।
2 of 6
जर्जर भवन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अठखंभा क्षेत्र में जुगलघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर पुराने जर्जर भवन संकरी गली में निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा बना हुआ है। अतिव्यस्ततम छीपी गली में छोटी ईंटों से बने पुराने मकान के मालिक को निगम ने वर्ष 2023 में नोटिस दिया, लेकिन शहर से बाहर रह रहे भवन स्वामी इस भवन की अनदेखी कर रहे हैं। इसी प्रकार दुसायत मोहल्ला स्नेह बिहारी मंदिर के समीप, रेतिया बाजार, जंगलकटटी में प्राचीन कुुंज की दशा नहीं सुधरी।
3 of 6
पूछताछ करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नगर के कुछ जर्जर भवन ऐसे हैं, जिनका मालिकाना हक को लेकर न्यायालय में वाद लंबित है। जब तक न्यायालय द्वारा निर्णय नहीं आ जाता तब तक उनमें सुधार संभव नहीं है। यही कारण है कि पुराने भवनों की दशा सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बांके बिहारी मंदिर गली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम निर्माण विभाग के एक्सईएन अमरेंद्र गौतम ने बताया कि जिन जर्जर भवनों के स्वामियों ने तीन नोटिस के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं किया, ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के द्वारा नोटिस का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
जर्जर भवन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोटिस की अनदेखी की तो होगी प्राथमिकी दर्ज
नगर निगम ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र और सभी गलियों के भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद भी यदि भवनों की दशा नहीं सुधरी तो भवन स्वामियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जारी नोटिस में निगम ने स्पष्ट किया है कि भवन स्वामी 15 दिन के अंदर जर्जर भवन की मरम्मत करा लें। यदि इस नोटिस के बाद यदि वह मरम्मत नहीं कराते हैं तो होने वाली दुर्घटना लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।