तीर्थनगरी मथुरा के नंदगांव में मंगलवार को लठामार होली की धूम रही। जैसे ही घड़ी ने शाम के चार बजाए बरसाना के पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे हुरियारे नंदभवन की ओर आते दिखाई दिए। उनके हाथों में ढाल और सिर पर पगड़ी सजी थी। उनके वृषभानु के जमाई के गगनभेदी जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
{"_id":"65f9a73201e38f45ff0605d1","slug":"barsana-ki-gori-phaguva-mangan-aayin-watch-scenes-of-nandgaon-lathmaar-holi-live-in-pictures-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नंदगांव की होली: बरसाने की गोरी फगुवा मांगन आईं, तस्वीरों में देखें हुरियारों-हुरियारिनों की प्रेम पगी ठिठोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदगांव की होली: बरसाने की गोरी फगुवा मांगन आईं, तस्वीरों में देखें हुरियारों-हुरियारिनों की प्रेम पगी ठिठोली
Tue, 19 Mar 2024 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
हुरियारों-हुरियारिनों की प्रेम पगी ठिठोली
- फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
होली खेलने को तैयार नंदगांव के हुरियारे
- फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
इस मौके पर नंदगांव में ड्रमों में पहले से तैयार टेसू के फूलों के रंग से बरसानावासियों का जोरदार स्वागत किया गया। एक ओर नंदगांव के ग्वाल थे, तो दूसरी ओर बरसाना के हुरियारे। इसके साथ ही समाज गायन का दौर शुरू हुआ। मंदिर प्रांगण में मौजूद हर किसी का ध्यान समाज की ओर चला गया। गुलाल के सतरंगी बादल घुमड़-घुमड़ कर नंदभवन पर मड़राने लगे। ढप-ढप, ढोल की थाप पर लोग थिरकने लगे।
हुरियारिन की लट्ठ के वार से बचाव करता हुरियारा
- फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
दोपहर करीब दो बजे से ही बरसाना से राधारानी सखी स्वरूप हुरियारों का आगमन शुरू हो गया। यशोदा कुंड पर चकाचक रबड़ी, केसरयुक्त भांग ठंडाई छानी गई। नंदगांव के लोगों ने उनका भव्य स्वागत सत्कार किया। जैसा कि पहले से अंदेशा होता है कि लाठियां बरसने वाली हैं। इसके लिए यशोदा कुंड पर सिर पर पगड़ी बांधी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुरियारों के स्वागत को तैयार हुरियारिनें
- फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
यशोदा कुंड से बाहर निकलकर हुरियारे एकत्रित हुए। ढालों को उपर करते हुए नंद के जमाई की जय... के गगनभेदी जयघोष करते हुए भूरे का थोक से नंदभवन की ओर कूच किए। इससे पहले भूरे का थोक में गुलाब की पंखुड़ियों से जोरदार स्वागत किया गया। हुरियारों की राह में कुंतलों फूल बिछाए गए। जगह-जगह फूलों से रंगोली सजाई गई।
विज्ञापन
नंदगांव की लठामार होली का दृश्य
- फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
छतों से ड्रमों में पहले से तैयार किया गया टेसू के फूलों का प्राकृतिक रंग हुरियारों पर बरसाया गया। हर कोई अद्वितीय प्रेम के इस रंग में सराबोर होने के लिए मचल रहा था। हुरियारों के झुंड के झुंड हुरियारिनों से इशारा कर-करके कह रहे हैं कि दर्शन दै... निकस अटा में ते... दर्शन दै।