फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत...हाईवे पर पड़े खून से लथपथ लोग, मच गई चीखपुकार; सात घायल

Wed, 30 Jul 2025 09:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Jul 2025 09:07 PM IST
सार

कार ग्वालियर-बरेली मार्ग स्थित सती मंदिर के पास पहुंची, तभी इटावा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन
Seven people injured in collision between truck and car at kishni in mainpuri
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के किशनी में ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सती मंदिर के सामने ट्रक की चपेट में आने से कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। सैफई रेफर किया गया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक तीन विद्युत खंभे तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।


 
Seven people injured in collision between truck and car at kishni in mainpuri
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार कन्नौज के राजपुर खड़िनी निवासी रजनीश अपनी बहन अन्नू निवासी गढ़िया छिबरामऊ को रक्षाबंधन के त्योहार के लिए घर ला रहे थे। कार में परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे। कार ग्वालियर-बरेली मार्ग स्थित सती मंदिर के पास पहुंची, तभी इटावा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। 

 
Seven people injured in collision between truck and car at kishni in mainpuri
ट्रक और कार की टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजू सिंह, अन्नू, पति पुष्पेंद्र निवासी गढ़िया, हिमांशु सिंह निवासी नगला गुढ़ा, रजनीश, लल्ला सिंह निवासी राजपुर खड़िनी, तीन वर्षीय वंशिका और सुशील निवासी मांझ पाठी सौरिख गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर आई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वंशिका, सुशील और पुष्पेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven people injured in collision between truck and car at kishni in mainpuri
हादसे के बाद मच गई चीखपुकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रक पलटा, मार्ग पर लगा जाम
कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक पूरी तरह बेकाबू हो गया। वह सड़क के डिवाइडर पर लगे तीन बिजली के खंभों को तोड़ता हुआ मार्ग पर पलट गया। इससे ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के हालात बन गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।

 
विज्ञापन
Seven people injured in collision between truck and car at kishni in mainpuri
हादसे में कई खंभे टूट गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहनोई को इटावा छोड़ने जा रहे थे
हादसे में घायल अन्नू ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने मायके जा रही थीं। पति पुष्पेंद्र ग्वालियर में नौकरी करते हैं। वह भी कार में उनके साथ आए थे। किशनी पहुंचने के बाद वे पति को इटावा छोड़ने जा रहे थे। तभी यह भीषण हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें-UP: सड़क पर गंदे पानी में बैठे विधायक... एक घंटे तक समर्थकों के साथ डटे रहे, इस बात से थे गुस्सा; देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed