फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PUBG के लिए मां की हत्या: बदबू मिटाने के लिए छिड़कता रहा तीन दिन तक रूम फ्रेशनर, बहन से कहा- 'किसी को मत बताना'

Wed, 08 Jun 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jun 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
lucknow murder PUBG accused silenced sister by threatening see photos Sprayed room freshener for three days to remove the smell
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात है। उनको सूचना दी गई है, रास्ते में हैं। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के  पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं। 
lucknow murder PUBG accused silenced sister by threatening see photos Sprayed room freshener for three days to remove the smell
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
वह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।
 
lucknow murder PUBG accused silenced sister by threatening see photos Sprayed room freshener for three days to remove the smell
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बदबू फैलने लगी तो पिता को फोन कर कहा-मां को किसी ने मार दिया है
पुलिस के मुताबिक, किशोर ने बताया कि जिस कमरे में मां का शव पड़ा था, वहां रूम फ्रेशनर और डिओड्रेंट मारकर बदबू भगाने की कोशिश करता रहा। मंगलवार रात करीब 9 बजे बदबू तेज हुई तो उसे डर लगने लगा। फिर उसने शव पर केमिकल डालकर डिस्पोज करने की कोशिश की। उसने आसनसोल में तैनात पिता को कॉल कर सूचना दी कि मां को किसी ने मार दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder PUBG accused silenced sister by threatening see photos Sprayed room freshener for three days to remove the smell
lucknow murder - फोटो : सोशल मीडिया
हम दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। किसी तरह बाहर निकले है। इस पर पिता नवीन सिंह ने पड़ोसी दिनेश तिवारी को कॉल कर घर पर वारदात होने की जानकारी दी। दिनेश जब नवीन के घर पर पहुंचे तो वहां दोनों बच्चे बरामदे में थे। उन्होंने पूछताछ की तो बताया कि किसी ने मां को मार दिया है। जब दिनेश कमरे में गये तो वहां बदबू से खड़ा नहीं हो सके। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को बाहर ले गई। वहीं कमरे को सील कर दिया। शव की पड़ताल शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
lucknow murder PUBG accused silenced sister by threatening see photos Sprayed room freshener for three days to remove the smell
murder in lucknow - फोटो : सोशल मीडिया
बेड पर खून से लथपथ शव व पिस्तौल मिली
एडीसीपी पूर्वी केमुताबिक साधना का शव जिस बेड पर पड़ा था। वहीं पर नवीन का लाइसेंसी पिस्तौल भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिस्तौल को फोरेंसिक यूनिट को सुपुर्द कर दिया। फोरेंसिक यूनिट ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक हत्या शनिवार रात में की गई थी। बदबू दूर करने के लिए रुम फ्रेशनर व डिओड्रेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed