{"_id":"62a023367eca9f217e428935","slug":"lucknow-murder-minor-kills-mother-for-stopping-her-from-playing-pubg-game-dead-body-kept-hidden-for-three-days-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाली वारदात: PUBG खेलने से रोका तो नाबालिग ने मां को मारी गोली, तीन दिन तक छिपाए रखा शव, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाली वारदात: PUBG खेलने से रोका तो नाबालिग ने मां को मारी गोली, तीन दिन तक छिपाए रखा शव, ऐसे खुला राज
Wed, 08 Jun 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात है। उनको सूचना दी गई है, रास्ते में हैं। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी।
lucknow murder
- फोटो : सोशल मीडिया
रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : सोशल मीडिया
पकड़े जाने के डर से पिता को दी सूचना
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को मां की हत्या करने के बाद आरोपी दो दिन व तीन रात तक घर में बहन के साथ पड़ा रहा। इस दौरान वह बार-बार उस कमरे में जाता था। जहां पर मां का शव पड़ा था।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को मां की हत्या करने के बाद आरोपी दो दिन व तीन रात तक घर में बहन के साथ पड़ा रहा। इस दौरान वह बार-बार उस कमरे में जाता था। जहां पर मां का शव पड़ा था।
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : सोशल मीडिया
उस कमरे में रुम फ्रेशनर मारकर बदबू को भगाने की कोशिश करता। मंगलवार रात करीब 9 बजे बदबू तेज हुई तो उसे डर लगने लगा। उसने आसनसोल में तैनात पिता को कॉल कर सूचना दी कि मां को किसी ने मार दिया। हम दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। किसी तरह बाहर निकले है। इस पर पिता नवीन सिंह ने पड़ोसी दिनेश तिवारी को कॉल कर घर पर वारदात होने की जानकारी दी।