फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में दुष्कर्म: आरोपी एसओ के खौफ से कुछ नहीं बता रही थी 13 साल की मासूम, सहारा मिला तो फूट-फूटकर रोई, बताई आपबीती

Thu, 05 May 2022 10:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 May 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur minor sexually assaulted in police station accused SO threaten him to shut her mouth else will frame in false charges
आरोपी एसओ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ललितपुर में 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से थाने में रेप के मामले में जांच जारी है। मंगलवार को ललितपुर के पाली थाने में दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाना परिसर में ही दरिंदगी करने के आरोपी थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एडीजी ने थाने के समूचे स्टाफ को लाइनहाजिर कर दिया है। 



मामले अब खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म पीड़िता मासूम को जब चाइल्ड लाइन ले जाया गया तो वह इतनी सहमी हुई थी कि वहां भी कुछ नहीं बोल रही थी। इसकी वजह उस पर की गई शारीरिक प्रताड़ना ही नहीं बल्कि आरोपी थानाध्यक्ष की मानसिक प्रताड़ना भी थी। एसओ तिलकधारी सरोज ने पीड़िता को ऐसी धमकी दे दी थी कि वह खौफ से किसी के सामने कुछ बोल ही नहीं रही थी। आगे पढ़ें ऐसी कौन सी धमकी थी जिससे मासूम पीड़िता इतना डर गई थी... 

Lalitpur minor sexually assaulted in police station accused SO threaten him to shut her mouth else will frame in false charges
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष ने धमकाया....
झांसी में पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने किशोरी को धमकाया था कि अगर किसी को बताया तो झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेज दूंगा। किशोरी बेहद डर गई थी। जब उसे चाइल्ड लाइन में भेजा गया था तो वहां भी वह कुछ बता नहीं रही थी। लेकिन जब काउंसलिंग के दौरान उसको सहारा दिया गया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

Lalitpur minor sexually assaulted in police station accused SO threaten him to shut her mouth else will frame in false charges
निलंबित एसओ - फोटो : अमर उजाला

किशोरी ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि थानाध्यक्ष ने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जेल भेज दूंगा। बुधवार को जब उसे मेडिकल के लिए भेजा गया तो वहां भी बेहद डरी हुई थी। वह बार बार घर भेजने की बात कर रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lalitpur minor sexually assaulted in police station accused SO threaten him to shut her mouth else will frame in false charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 13 साल की किशोरी के साथ 27 अप्रैल को पाली थाने के एसओ तिलकधारी सरोज ने थाना परिसर में बने अपने आवास में दुष्कर्म किया था। किशोरी को थानाध्यक्ष ने उसकी मौसी के जरिए बयान दर्ज करने के बहाने बुलाया था। इसका खुलासा किशोरी द्वारा चाइल्ड लाइन को दिए गए बयान से हुआ था। इस मामले में बुधवार को एसओ समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Lalitpur minor sexually assaulted in police station accused SO threaten him to shut her mouth else will frame in false charges
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

मुकदमा दर्ज होने के बाद एसओ तिलकधारी सरोज फरार हो गया था, जिसे बुधवार की शाम प्रयागराज से पकड़ा गया। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों राजभान, महेंद्र चौरसिया और षड़यंत्र में शामिल पीड़िता की मौसा गुलाबबाई अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी ने भानु भास्कर ने पाली थाने के 30 कर्मचारियों के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया। घटना की जांच डीआईजी जोगेंद्र कुमार को सौंपी गई है। उनसे 24 घंटे में पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed