मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां के चंदनचौकी और मोहम्मदी तहसील के मियांपुर में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, अधिकार और पहचान से जुड़े कई अहम सौगात दी। उन्होंने थारू, पूर्वी उप्र के विस्थापित लोगों और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को जमीन का मालिकाना हक सौंपने के साथ ही मियांपुर गांव का नाम बदलकर रविंद्र नगर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में कुल 1234 करोड़ रुपये की 527 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगी।
UP: थारू और बांग्लादेश से विस्थापित परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक, तस्वीरों में सीएम योगी का खीरी दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:24 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी। सीएम ने 1234 करोड़ रुपये की 527 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही थारू और बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार पत्र सौंपे। तस्वीरों में देखें सीएम योगी का दौरा...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन