{"_id":"6ae10c6352ed5bc2f10f310c","slug":"50-bighas-of-sugarcane-crop-destroyed-by-fire-in-siswa-gopal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-171096-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिसवा गोपाल में आग से 50 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिसवा गोपाल में आग से 50 बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
करीब 20 किसानों को नुकसान, सांसद-विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढाढ़स
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के धनकुटवा मौजा स्थित सरेह में मंगलवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 20 किसानों की 50 बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग की लपटें उठती देख किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गन्ने की फसल जल चुकी थी।
आगजनी की जानकारी मिलते ही सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल और तहसीलदार महेश कुमार मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से फसल क्षति का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
मौके पर मौजूद एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि आग से करीब 50 बीघा गन्ने की फसल जली है। नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, अनुज दुबे, भागीरथी चौहान, विजय पासवान, अनुराग प्रताप सिंह, अवधेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।