फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: सोशल मीडिया पर शेयर हुई एक तस्वीर, देखते ही देखते बन गया युवाओं का 'पसंदीदा पिकनिक स्पॉट'

Fri, 06 Jul 2018 08:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Youth's Favorite Picnic Spot in auraiya district
ताल्हेपुर बंबे में नहाते युवा - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों आप देश के जाने माने स्थानों पर छुट्टियां बिताने की तैयारी बना रहे हैं तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। कम खर्च में भरपूर मनोरंजन, आसपास हरा भरा क्षेत्र आपका मन मोह लेगा। एक ऐसी जगह जो सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में आई तो युवाओं के लिए एक पिकनिक स्पॉट बन गया। जानें युवाओं के इस पसंदीदा पिकनिक स्पॉट के बारे में जो यूपी के औरैया जिले में है।



 
Youth's Favorite Picnic Spot in auraiya district
ताल्हेपुर बंबे में नहाते युवा - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताल्हेपुर से निकलने वाला माइनर औरैया नहर और सेंगर नदी को आपस में जोड़ता है। नदी की ओर काफी गहराई होने के कारण ताल्हेपुर से नदी तक चार पक्के सीढ़ी पुल बनाए गए हैं। पानी की धार सीधी नीचे गिरने से मिट्टी का कटाव ना हो इसके लिए जमीन को पक्का किया गया है। इस कारण माइनर का पानी जब करीब 20 फीट नीचे की ओर गिरता है तो झरने का रूप ले लेता है।

 
Youth's Favorite Picnic Spot in auraiya district
ताल्हेपुर बंबे में नहाते युवा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों की शुरूआत तक यह जगह पूरी तरह से निर्जन रहती थी। करीब तीन माह पूर्व गांव के किसी युवक ने यहां पर  नहाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसके चलते कुछ युवक ढूंढते हुए यहां तक आए। उसके बाद सिलसिला चल निकला। आज हालात यह है कि दिन भर जिले भर से 500-600 की तादाद में युवक यहां पहुंच रहे हैं। दुकान लगाए बैठे ताल्हेपुर निवासी महेश ने बताया कि सुबह के समय यहां पर आसपास के गांवों जैसे ताल्हेपुर, सहाब्दा, तिलकपुर, नसीराबाद आदि की महिलाएं और युवतियां भी यहां आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Youth's Favorite Picnic Spot in auraiya district
बंबे में नहाते युवा - फोटो : अमर उजाला
दलेलनगर निवासी अमन खान, मुरादगंज के हरपाल, सौरभ, शफीक, भीखेपुर के मोनू और फफूंद से आए अंसार ने बताया कि दो माह पूर्व सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखकर यहा आए थे। यहां आकर काफी अच्छा महसूस हुआ इसलिए अब हफ्ते में दो तीन बार आते हैं। युवाओं की बढ़ती भीड़ ने गांव से बाहर स्थित इस निर्जन स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed