{"_id":"5c2e3bb7bdec222c35626700","slug":"youngman-set-fire-in-his-own-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में दिख रहे लड़के पर आपको रहम आ सकता है, लेकिन इसने जो किया, जानकर गुस्सा भी आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में दिख रहे लड़के पर आपको रहम आ सकता है, लेकिन इसने जो किया, जानकर गुस्सा भी आएगा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कसावा चौकी क्षेत्र के नगला हरदयाल गांव में देर रात नशे की हालत में युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। परिजनों ने पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। आग से तीन घरों का सामान जलकर राख हो गया।
2 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी दीप सिंह ने शराब के नशे में पिता जगदीश से रुपयों की मांग की, रुपये न मिलने पर गुस्साए दीप सिंह ने अपने घर में आग लगा दी।
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
आग से दीप सिंह के अलावा उसके पिता जगदीश व उसके पड़ोसी प्रेम सिंह उर्फ पपोली का मकान भी जल गया। मौके पर पहुंचे कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता आग बुझाने के प्रयास में दीवार से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साए परिजनों ने दीप सिंह के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई और शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
जगदीश सिंह ने बताया कि आग में व्यापार के लिए रखे एक लाख रुपये की नगदी जल गई। उसने बताया कि वह गांव में कपड़े की फेरी लगाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।