फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेला दिखाने के बहाने बच्ची को झाड़ी में ले गया, दुष्कर्म करने के बाद किया गला घोटने का प्रयास

Thu, 24 May 2018 07:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 May 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
youngman raped girl in unnao district
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में गंगा दशहरा पर मां व गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से परियर गंगाघाट में पूजा और स्नान के लिए गई बच्ची को ट्रैक्टर चालक मेला दिखाने के बहाने बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने साथ ले गया। उसने रेती में झाड़ी के बीच ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची का गला घोटने का भी प्रयास किया गया। बच्ची की चीख सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।


 

 

youngman raped girl in unnao district
डेमाे पिक
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव के लोग बुधवार शाम गंगा दशहरा पर ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान करने सफीपुर कोतवाली के परियर घाट गए थे। गांव के तमाम लोगों के साथ गौतम बिरादरी की दस वर्षीय बच्ची भी मां के साथ गई थी। गांव का छोटू पासवान ट्रैक्टर चला रहा था। रात करीब 9:30 बजे सभी परियर घाट पहुंचे। स्नान करने के बाद लोग भोजन करने लगे। इसी दौरान छोटू ने बच्चों को मेला घुमाने के लिए साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्चे तैयार नहीं हुए। छोटू को चाचा कहने वाली बच्ची उसके साथ मेला देखने के लिए चली गई। आरोपी बच्ची को गंगा के किनारे झाड़ियों में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया। करतूत छिपाने के लिए उसने बच्ची का गला घोटने के भी प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।

 

youngman raped girl in unnao district
डेमाे पिक

मेला ड्यूटी में तैनात सिपाही खून से लथपथ बच्ची को लेकर उसकी मां के पास पहुंचे। बेटी की हालत देख मां के होश उड़ गए। बच्ची व उसकी मां सहित अन्य लोग परियर पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी जावेद  खान ने पीड़िता को औरास थानाक्षेत्र का निवासी बताकर वहीं मुकदमा दर्ज कराने की सलाह देकर चलता कर दिया। मां व ग्रामीण बच्ची को लेकर रात में ही औरास थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने  सफीपुर कोतवाली भेज दिया। बच्ची रात भर दर्द से कराहती रही। पुलिस ने इलाज  नहीं कराया। गुरुवार सुबह मां पीड़ित बच्ची व परिवार के लोगों के साथ सफीपुर कोतवाली पहुंची। सफीपुर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
youngman raped girl in unnao district
डेमाे पिक
कोतवाल बोले, बिठूर पुलिस ने भेजा था औरास
कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि परियर घाट में जिस स्थान पर मेला लगता है, वह बिठूर में आता है। पीड़िता की मां को जानकारी नहीं थी। इससे वह परियर चौकी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज किए बिना ही चलता करने का आरोप लगा रही है। मेले में जो पुलिस थी, उसने औरास जाने के लिए कहा था। सफीपुर कोतवाली आने के बाद तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed