फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस दिन से शुरू हो जाएंगे नौतपा, "कहर ढाएगी गर्मी"

Thu, 24 May 2018 02:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 May 2018 02:03 PM IST
सार

- सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
- 3 जून तक गर्मी में होगी काफी बढ़ोतरी

विज्ञापन
Be careful, the temperature will increase
डेमाे पिक
इस बार नौतपा 25 मई को प्रारंभ होकर 3 जून तक चलेगा। यानी अभी 9 दिनों तक गर्मी का प्रकोप चरम पर होगा। सूर्य 25 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर गर्मी में इजाफा होता है। 

 

 

Be careful, the temperature will increase
डेमाे पिक
डॉ. आदित्य पांडेय और आचार्य सत्यप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 25 मई को शाम 4:32 बजे से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 3 जून तक 23.4 डिग्री तक रहेंगे। इस समय को नौतपा कहते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि उस समय सूर्य उत्तरी ध्रुव में विचरण करेंगे। इस दौरान गर्मी में विशेष रूप से बढ़ोतरी होगी।

 
Be careful, the temperature will increase
डेमाे पिक
उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। इस कारण सूर्य चंद्रमा की शीतलता को ग्रसित कर लेता है। जिसके फलस्वरूप तापमान में वृद्धि होती है। वर्ष 2017 में 25 मई से 3 जून तक नौतपा रहा था। जबकि  2016 में 29 मई से 7 जून तक नौतपा था। वहीं 2015 में 25 मई से 3 जून तक नौतपा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Be careful, the temperature will increase
डेमाे पिक
इन दिनों सत्तू और बेल का शरबत अवश्य लें। इससे शरीर को शीतलता प्रदान होगी। साथ ही आपका पेट भी दुरुस्त रहेगा। इसके अलावा सिर पर अगौछा या टोपी लेकर बाहर धूप में निकले। लू से बचने के लिए आप एक प्याज भी जेब में रखकर निकलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed