फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav

ये है CM योगी का देसी दांव, अखिलेश के बाद जानिए कौन होगा अगला शिकार

Mon, 26 Jun 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
डेमो
राजनीति में माहिर अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश के सीएम की कुर्सी हासिल करना कोई हंसी खेल नहीं था। भाजपा ने यह काम कर दिखाया और योगी आदित्यनाथ को गद्दी पर बैठाया। यहां से उन्होंने अपना देसी दाव खेलकर अखिलेश जैसे धुरंधर को पटखनी दी। अब एक बार फिर से योगी वैसा ही दाव खेलने जा रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि इस बार उनका शिकार कौन है..? 
विज्ञापन

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
डेमो
यूपी चुनाव से पहले जहां योगी के सामने अखिलेश यादव थे वहीं अब वे तमाम नीतियां हैं जो अखिलेश सरकार द्वारा बनाई गई हैं। योगी सरकार द्वारा अब तक कई नीतियों को बदला जा चुका है और कई अभी भी बदलनी बाकी हैं। योगी सरकार बेहद तेजी से इस ओर कदम बढ़ा रही है। इस बात का पता खुद अखिलेश यादव को भी चल चुका है। इसलिए अखिलेश एक प्रेसवार्ता के दौरान ये कह भी चुके हैं कि योगी सरकार हमारा नाम मिटाने में लगी हुई है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
इटावा सफारी में अखिलेश यादव
योगी के देसी दाव का शिकार उनकी नीतियों के सपोर्टर होने वाले हैं। योगी की निगाह अब ऐसे लोगों पर ही होगी। हालांकि आखिर में इसका नुकसान भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव को ही झेलना होगा। 

 

फिलहाल योगी सरकार ने समाजवादियों को उन नीतियों को निशाना बनाया है जिनसे समाजवादियों का प्रचार हो रहा था। समाजवादी बस, एंबुलेंस, स्कूल बैग इन सबसे निपटने के बाद अब अखिलेश के महत्वकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट को निशाने पर लिया गया है।

विज्ञापन

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

इससे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। ‘योगी सरकार’ इस पर अपनी ‘मोहर’ लगाने जा रही है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यह तय कर चुके हैं। 

 

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
इटावा सफारी

सीएम योगी इटावा सफारी पार्क का उदघाटन अक्टूबर में करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की स्वीकृति के लिए स्थानीय भाजपा विधायकों ने पैरवी शुरू कर दी है। इसके लिए सफारी प्रशासन प्रस्ताव बनाकर भी शासन को भेज दिया गया है। शहर के इटावा सफारी पार्क के सभी सफारी लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं।

 

 

 

 



 

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
बब्बर शेर

इनमें से तेंदुआ सफारी को छोड़कर अन्य सभी में जानवर भी पहुंच गए हैं। ऐसे में अब सफारी प्रशासन ने पार्क के उद्घाटन का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। सफारी प्रशासन चाहता है कि करोड़ों की लागत से बनकर तैयार इटावा सफारी पार्क का उदघाटन मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ करें। इसके लिए सफारी प्रशासन ने न सिर्फ प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है बल्कि स्थानीय भाजपा प्रतिनिधियों  से भी पैरवी के लिए संपर्क बनाया है।
 

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
इटावा सफारी में बब्बर शेर

शासन को भेजे प्रस्ताव में सफारी प्रशासन ने सितंबर माह में सफारी पूरी तरह से ओके होने की बात कहते हुए अक्टूबर माह में किसी भी दिन उदघाटन के लिए तैयार होने की बात कही है।

 

yogi adityanath new plan down to akhilesh yadav
इटावा सफारी में अखिलेश यादव

इसके बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा सफारी पार्क भाजपा नेताओं को भी रास आने लगा है। इसके लिए वे लायन सफारी को इटावा की पहचान बताते हुए पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र को विकसित करने की मंशा भी जता चुके हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed