फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्बरता की दास्तां: ओमान से आईं महिलाओं ने सुनाई दिल दहलाने वाली कहानी, बोलीं शरीर पर डालते थे गर्म पानी

Wed, 18 Aug 2021 12:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 18 Aug 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Women who came from Oman told a heart-wrenching story, said pouring hot water on body
ओमान से भारत लौटी महिलाएं - फोटो : amar ujala
ओमान में फंसीं उन्नाव और शहर की तीन और महिलाएं आजादी के दिन अपने घर लौटीं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को अमौसी एयरपोर्ट पर रिसीव किया और परिजनों के सुपुर्द कराया। महिलाओं ने ओमान में हुई बर्बरता की दास्तां सुनाई तो हर कोई हतप्रभ रह गया। बताया कि शेखों ने उन्हें खरीदा था। 20-20 घंटे काम करवाते थे। गलतियां होने या काम न करने पर पीटते थे। शरीर पर गर्म पानी डालते थे। क्राइम ब्रांच ने महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। विदेश भेजने वाले एजेंट पर भी कार्रवाई होगी। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि व्हाट्सएप पर वाइस मैसेज भेजकर इन महिलाओं ने मदद मांगी थी। चेन्नई और पंजाब की भी एक-एक महिला को आजाद कराया गया है। 


 
Women who came from Oman told a heart-wrenching story, said pouring hot water on body
ओमान से भारत लौटी महिलाओं को लेने पहुंचे पुलिस - फोटो : amar ujala
बच्चों की परवरिश के लिए गई थीं ओमान, तबाह होे गई जिंदगी
रिजवी रोड निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि कई साल पहले पति उसे छोड़कर चला गया था। तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके ही ऊपर आ गई। इसी बीच उसकी एक एजेंट से मुलाकात हुई। उसने ओमान में अच्छी नौकरी दिलवाने की बात कही। उसने उन्हें टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया। वहां एक कंपनी ने उनको शेख को बेच दिया। वीजा खत्म होने की वजह से वह फंस गई। उम्मीद नहीं थी कि वह वापस आ पाएगी। 

 
Women who came from Oman told a heart-wrenching story, said pouring hot water on body
भारत लौट छलक उठे आंसू - फोटो : amar ujala
शेख ने मुक्त करने के लिए मांगे थे चार लाख
उन्नाव निवासी 44 वर्षीय व 46 वर्षीय महिलाओं को भी ओमान भेजा गया था। एक के पति की मौत हो गई थी। एजेंट ने हर महीने 40 हजार रुपये मिलने की बात कही थी। वहां पहुंची तो पैसे तो दूर खाना तक नहीं मिलता था। बीमारी के दौरान भी काम कराते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women who came from Oman told a heart-wrenching story, said pouring hot water on body
बताया कैसे जिंदगी हो गई दूभर - फोटो : amar ujala
महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने शेख से वापस भेजने की मिन्नत की तो उसने घर वालों से फोन पर बात की। कहा कि चार-चार लाख रुपये भेजो तभी मुक्त करेंगे। हालांकि विदेश मंत्रालय के इनपुट पर ओमान सरकार ने महिलाओं को मुक्त कराया।
 
विज्ञापन
Women who came from Oman told a heart-wrenching story, said pouring hot water on body
सुनाई रूह कंपाने वाली दास्तां - फोटो : amar ujala
तमाम महिलाएं अभी भी फंसीं, एजेंट जाएंगे जेल
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जानकारी के मुताबिक अभी भी तमाम महिलाएं ओमान में फंसी हैं। ये महिलाएं यूपी समेत कई राज्यों की हैं। सभी को मुक्त कराने का प्रयास जारी है। अब तक देशभर की 16 महिलाओं को आजाद कराया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि मामले में तीन एजेंट जेल भेजे जा चुके हैं। इन पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। कुछ और नाम सामने आए हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed