फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गोरेपन की चाहत' और 'जंक फूड' आपको अंदर से कर रहे हैं खोखला, यूं बचाएं हड्डियों को

Wed, 14 Feb 2018 02:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Bones are getting weakened by junk food
डेमो पिक
कानपुरः शहर में युवाओं की हड्डियां भी कमजोर हो रही हैं। जरा सी चोट लगते ही यह टूट रही हैं। हैलट ओपीडी में रोज 350-400 मरीज आते हैं। इनमें से चालीस प्रतिशत से ज्यादा की हड्डियां कमजोर पाई जाती हैं। इस तरह के मरीजों में लगभग 25 प्रतिशत युवा होते हैं। उर्सला में भी यही आंकड़े सामने आए हैं। धूप का सेवन न करने और जंक फूड के ज्यादा सेवन से ऐसा हो रहा है।


 
Bones are getting weakened by junk food
डेमो पिक
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. एके गुप्ता के अनुसार विटामिन-डी की कमी से युवाओं की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। ऐसा पहले नहीं होता था। इस तरह के मामले रोज आ रहे हैं। हैलट में जरा सी चोट पर हड्डी टूटने के 8-10 युवा आ रहे हैं। वहीं उर्सला के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में रोज औसतन 250 मरीज आते हैं। इनमें से पचास प्रतिशत से ज्यादा में विटामिन-डी की कमी मिलती है। जिनमें लगभग 60-65 युवा होते हैं। यह भी करीब 25 फीसदी है।
 
Bones are getting weakened by junk food
डेमो पिक
गोरेपन की चाहत से भी दिक्कत 
हड्डियों में दर्द की शिकायत लेकर हैलट की ओपीडी में हर रोज 12-15 युवा आते हैं। युवतियों में गोरेपन की चाहत भी हड्डियों को खोखला कर रही है।  प्रोफेसर एके गुप्ता के मुताबिक युवतियां तो धूप में निकलना बिलकुल पसंद नहीं करती हैं। युवक भी धूप में कम ही निकलते हैं, जिस वजह से उन्हें विटामिन-डी नहीं मिल पाता है। इसके अलावा जंकफूड खाने से भी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। जंकफूड पिज्जा, बर्गर, चाउमीन आदि में अजीनोमोटो सहित कई ऐसे तत्व होते हैं जिनके ज्यादा सेवन से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bones are getting weakened by junk food
डेमो पिक
सुबह की धूप सबसे फायदेमंद
रात में देर तक फेसबुक-व्हाट्सएप चैटिंग करते रहने की वजह से युवा पीढ़ी सुबह जल्दी उठ ही नहीं पाती है। जिस वजह से उन्हें सुबह की धूप नहीं मिल पाती है। दोपहर की तुलना में सुबह की धूप में ज्यादा विटामिन-डी होता है। यह बात कई शोधों में साबित हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
Bones are getting weakened by junk food
डेमो पिक
दर्द से परेशान  
शहर के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एएस प्रसाद ने बताया कि 15 साल पहले हड्डियों की कमजोरी की वजह से घुटनों में दर्द, कमर दर्द, गर्दन में दर्द के जो मरीज आते थे, उनकी उम्र 60 - 70 साल होती थी, पर अब 20-30 साल के युवा भी यह शिकायत लेकर आ रहे हैं। उनके पास हड्डियों में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों में लगभग 40 प्रतिशत युवा ही होते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed