{"_id":"5c45efbebdec2273896347ed","slug":"woman-make-obscene-video-of-man-and-tried-to-cheat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला बोली... रास्ता खराब है 'इसको उतार दो', पानी पिलाकर बना लिया युवक का अश्लील वीडियो, फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोली... रास्ता खराब है 'इसको उतार दो', पानी पिलाकर बना लिया युवक का अश्लील वीडियो, फिर
एक महिला पर आरोप है कि उसने एक रोडवेज कर्मचारी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने कर्मचारी को कई तरह से ब्लैकमेल किया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि महिला ने खराब रास्ते का हवाला देकर साथ आए एक युवक को रास्ते में ही छोड़ने की बात कही। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी को एक कॉलोनी में ले गई। जहां उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया। पीड़ित के मुताबिक महिला ने उसको पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
तीन महिलाओं सहित कई लोगों को पकड़ा गया है
2 of 5
डेमो पिक
हमीरपुर के सैय्यदबाड़ा निवासी ताहिर हुसैन परिवहन विभाग में लिपिक हैं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बताया कि दो माह पूर्व सुमेरपुर क्षेत्र की एक महिला उसके कार्यालय में आई और संविदा पर चालक, परिचालक के भर्ती होने की जानकारी ली। उसने उनका मोबाइल नंबर ले लिया।
3 of 5
डेमो पिक
10 जनवरी की शाम तीन बजे उसके मोबाइल पर महिला ने फोन कर उसे मलीकुंआ चौराहा बुलाया। वहां वह अपने एक साथी के साथ गया। इस पर महिला ने कहा कि जहां चलना है वहां का रास्ता खराब है। अपने साथी को यहीं उतार दो। साथी को छोड़ने के बाद महिला उसे छिमौली मार्ग स्थित एक कॉलोनी में ले गई। वहां धोखे से उसे एक कमरे में बंद कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
आरोप है कि महिला अपने साथियों को लेकर आई और उसका मोबाइल छीनकर सीने पर तमंचा रख लिया। उससे 10 लाख रुपये फिरौती मांगी। जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसे नशीला पानी पिलाया गया और मारपीट कर अश्लील वीडियो बना लिया। उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को उसके एटीएम कार्ड से 80 हजार रुपये निकाले गए। वहीं फिरौती के रूप में उसके भाई से आठ लाख रुपये लेने के बाद उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अपहरण करने व धोखाधड़ी कर रुपये लेने का मामला महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर एसआई अनूप दुबे ने छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों को पकड़ा है। पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।