पुलिस की वर्दी में कुछ नौजवान आपके पास आएं और कहें कि इलाके में लूट हुई है, अपने जेवर उतार लीजिए। गहने छुपाने के लिए मदद के बहाने आपको कागज दें तो सावधान रहिए। यूपी के कानपुर में कुछ इसी तरह से टप्पेबाजों ने महिला को शिकार बनाया है।
2 of 4
टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
स्वरूपनगर निवासी एडवोकेट राजीव जैन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी मृदुला जैन क्षेत्र के जैन मंदिर से लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कहा कि आगे महिला से लूट हुई है। इसके बावजूद आप ज्वैलरी पहन कर घर से निकली हैं। अपने कंगन उतार कर रख लीजिए।
मृदुला ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। इसी बीच एक दूसरा लड़का चेन पहने वहां से निकला। इस पर पुलिस ने युवक से भी चेन उतार कर रख लेने की सलाह दी। युवक को चेन उतारता देखकर मृदुला भी अपने डायमंड के कंगन उतारकर पर्स में रखने लगीं।
इस पर टप्पेबाज ने उनसे कंगन लेकर कागज में लपेटेे और सौंप दिए। घर पहुंचकर पर्स खोला तो कागज में रखे कंगन नकली थे। पुलिस टप्पेबाज की तलाश में जुट गई है।