फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री के निशाने पर राहुल का जनेऊ, एएमयू और जामिया में दलितों को आरक्षण न मिलने पर कही ये बात

Mon, 25 Jun 2018 07:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath said that Dalits should get reservation in AMU and Jamia
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्य तिथि में शामिल होने छिबरामऊ के उधरनपुर गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को दलित विरोधी कहने वाले विपक्षी दलों पर खूब निशाना साधा। सीएम ने राहुल गांधी के जनेऊ और मंदिर जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल की चार पुश्तों ने कभी जनेऊ धारण नहीं किया।



आगे की स्लाइड में- दलितों को इन विश्वविद्यालयों में भी आरक्षण मिलना चाहिए
Trending Videos
Yogi Adityanath said that Dalits should get reservation in AMU and Jamia
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जो दल भाजपा को दलित विरोधी बता रहे हैं, वे देश और प्रदेश के अपने दशकों के कार्यकाल के बावजूद दिल्ली के जामिया मिलिया स्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आज तक दलितों को आरक्षण नहीं दिलवा पाए हैं। न ही इसकी कभी पैरवी की। उन्होने कहा कि दलितों को इन विश्वविद्यालयों में भी आरक्षण मिलना चाहिए।
आगे की स्लाइड में- उन्हें आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया जाता
Yogi Adityanath said that Dalits should get reservation in AMU and Jamia
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने पूछा कि काशी हिंदू विश्व विद्यालय में जब दलितों को आरक्षण दिया जाता है तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व दिल्ली की जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में उन्हें आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया जाता। राजनीतिक दल इसे लेकर आंदोलन क्यों नहीं नहीं छेड़ते। उन्होंने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया और इससे पहचानने की जरूरत बताई। कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने आज तक जो भी योजनाएं चलाईं, उसका लाभ सीधे तौर पर दलित, गरीब और कमजोर तबके के लोगों को मिला।


आगे की स्लाइड में- कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi Adityanath said that Dalits should get reservation in AMU and Jamia
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के हालिया घटनाक्रम पर कांग्रेस के बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में जब आतंकी हमला होता है तो कांग्रेस मौन साध लेती है। इनमें सेना के प्रति सम्मान का भाव नहीं दिखता। वहीं, जब सेना आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो कांग्रेस लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोलने लगती है। इसे हर किसी को समझना चाहिए। आज कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ है।                    
            
आगे की स्लाइड में- ऐसा कर किसी को भरमाने का प्रयास नहीं करना चाहिए
विज्ञापन
Yogi Adityanath said that Dalits should get reservation in AMU and Jamia
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जनेऊ और मंदिर जाने पर तंज कसा। कहा कि राहुल को चुनाव के समय ही जनेऊ और मंदिर क्यों याद आते हैं। राहुल की चार पुश्तों ने कभी जनेऊ धारण नहीं किया। इन लोगों ने हमेशा जनेऊ और मंदिरों का अपमान किया है। बोले, मै भी हिंदू हूं। मंदिर जाता हूं। मंदिर जाने और जनेऊ पहनने के लिए मन में भाव होना चाहिए, दिखावा नहीं। ऐसा कर किसी को भरमाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।                   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed