फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी को था ये शौक, पति को नहीं था पसंद, इस बात पर होता था दंपती में विवाद; मासूम का कत्ल कर मां ने दी जान

Tue, 18 Feb 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Feb 2025 03:32 PM IST
सार

उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलॉजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Woman killed her one and a half year old son and then suicide by hanging herself In Kanpur
मां ने बेटे की हत्या कर खुद भी दी जान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के उर्सला परिसर में घरेलू कलह के चलते निजी पैथोलॉजी कर्मी की पत्नी ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। देर शाम पैथोलॉजी कर्मी की दादी घर पहुंची तो मासूम का शव बेड पर व मां का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। 


उर्सला के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। इधर बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले में पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Woman killed her one and a half year old son and then suicide by hanging herself In Kanpur
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
दहेज के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित
चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी श्याम वाल्मीकि नगर निगम में सुपरवाइजर हैं। श्याम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी स्नेहा (23) की शादी 24 नवंबर 2023 को उर्सला सर्वेंट क्वाटर निवासी सुमित से की थी। जिनका एक डेढ़ साल का बेटा सम्राट है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले  दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत स्नेहा अक्सर कॉल कर मायके वालों से करती थी। यहां तक की मायके वालों के आने पर रोक लगा दी थी।
 
Woman killed her one and a half year old son and then suicide by hanging herself In Kanpur
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
शनिवार की रात भी उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता को कॉल कर मायके बुलाने की बात कही थी। इस पर पिता ने परिवार में सुतक होने की बात कहकर टाल दिया था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे कोतवाली पुलिस ने कॉल कर नाती की हत्या के बाद बेटी के सुसाइड करने जानकारी दी गई। इसके बाद मायके वाले आनन फानन बेटी के घर पहुंचे। पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति और ससुर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman killed her one and a half year old son and then suicide by hanging herself In Kanpur
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
दादी के घर पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि सुमित अपनी पत्नी स्नेहा, बेटे सम्राट व दादी रानी के साथ उर्सला परिसर स्थित आवास की पहली मंजिल पर रहता है। जबकि उसके पिता राजू वाल्मीकि, मां राजकुमार व बड़ा भाई रंजीत का परिवार कल्याणपुर में रहता है। सुमित की दादी भी एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। सोमवार करीब 6.30 जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। धक्का देकर जब भीतर दाखिल हुई तो मासूम बेड पर पड़ा था, जबकि स्नेहा फंदे से लटक रही थी। इसके बाद बदहवाश हालात में रानी बच्चे को लेकर उर्सला के इमरजेंसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ श्याम जैन ने पूरी जानकारी हासिल करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
Woman killed her one and a half year old son and then suicide by hanging herself In Kanpur
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
पांच बजे पति को दिया नाश्ता, साढ़े छह बजे बच्चे की हत्या कर लगा लिया फंदा
उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलॉजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि स्नेहा ने दुस्साहसी कदम उठा लिया। मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed