फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नाव में जकरीन और राहुल की पहली मुलाकात, निकाह की शर्त पर बदला धर्म; खतना भी कराई; बांदा कांड की पूरी कहानी

Tue, 18 Feb 2025 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेमी ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या कर दी। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पीटकर मार डाला। युवक के पिता ने प्रेमिका की मां, बहन और चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
Banda Double murder Zakirin and Rahul first met in a boat Religion was changed on condition of marriage
Banda Double murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक ने रविवार देर रात घर में घुसकर प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमिका के परिजन ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने निकाह की शर्त पर धर्म भी बदला था। चेहरे में दाढ़ी और सिर पर टोपी रखता था। खतना भी करा ली थीं। आइए जानते हैं बांदा में हुए डबल मर्डर की पूरी कहानी। 


दरअसल, बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव के राहुल और महबरा गांव की जकरीन के बीच प्यार का अंकुर तीन साल पहले एक नाव यात्रा के दौरान फूटा था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि राहुल ने धर्म बदल लिया और नमाज पढ़ने लगा।
 
Banda Double murder Zakirin and Rahul first met in a boat Religion was changed on condition of marriage
युवक व युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नाव में यात्रा के दौरान दोनों की हुई मुलाकात
पिता ने बताया कि अगस्त 2022 में राहुल ने रेलवे की नौकरी का फार्म भरा था। उसे परीक्षा देने के लिए लखनऊ जाना था। वह महबरा गांव गया था। यमुना नदी पार कर उसे फतेहपुर जाना था। नाव में यात्रा के दौरान उसकी महबरा गांव की जकरीन से मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के दिलों में प्यार का अंकुर फूट पड़ा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे थे। जकरीन और उसकी मां हाजरा राहुल को घर बुलाकर खाना खिलातीं थीं। दोनों के प्रेम प्रसंग की बात धीरे-धीरे दोनों गांवों में फैल गई।
Banda Double murder Zakirin and Rahul first met in a boat Religion was changed on condition of marriage
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
प्यार पाने के लिए राहुल ने कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म अपनाया
जकरीन और उसकी मां ने राहुल को मुस्लिम धर्म अपना लेने की शर्त रखी थी। प्यार पाने के लिए राहुल ने कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म अपना कर मुर्शीद बन गया था। खतना कराकर दाढ़ी रखने लगा और मुस्लिम टोपी भी लगाने लगा था। जब निकाह की बात चलने लगी तो गांव में रहने वाली जकरीन की बुआ और अन्य रिश्तेदारों ने एतराज जता दिए। इसके बाद जकरीन के घर वाले राहुल को निकाह का झांसा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banda Double murder Zakirin and Rahul first met in a boat Religion was changed on condition of marriage
जकरीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पांच दिसंबर 2024 को जकरीन का परिवार ने किया निकाह
छह माह पूर्व राहुल बड़ी बहन मालती की ससुराल गोवा चला गया। इसी बीच जकरीन के घरवालों ने पांच दिसंबर 2024 को जकरीन का निकाह कर दिया। इसकी भनक राहुल को नहीं लगी। राहुल की चाची सीमा के मुताबिक, चार दिन पहले राहुल गांव आया था। इसके बाद जकरीन के निकाह का पता चला।
विज्ञापन
Banda Double murder Zakirin and Rahul first met in a boat Religion was changed on condition of marriage
राहुल उर्फ मुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राहुल के पिता ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप
सबादा गांव निवासी राहुल के पिता गया प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जकरीन के घरवालों ने उनके बेटे और बेटी की हत्या की है। मामले की सही से जांच होनी चाहिए। आरोप है कि राहुल को जकरीन ने फोन कर बुलाया था। वहां जकरीन के घर वालों ने पुत्र को लाठियों से पीटकर और जकरीन की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने राहुल से कहा था कि जकरीन के पिता को उसके पास भेजे और सुरक्षा की गारंटी लें कि कोई कुछ नहीं करेगा, लेकिन जकरीन के पिता उससे मिलने नहीं आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed