फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां का ऐसा हाल देख बेटी की चीख निकल गई, सामने था खून ही खून

Fri, 14 Jul 2017 01:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
woman killed by miscreants in kanpur
शेयर ब्रोकर की पत्नी की हत्या - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
​यूपी के कानपुर में एक बिसनेस मैन की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। ड्राइंग रूम में बॉडी खून से लथपथ मिली।

 

 

woman killed by miscreants in kanpur
मृतका निशा की बेटी घर से चीखती हुई बाहर निकली। - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
यह घटना कानपुर के कोहना इलाके की है। यहां बुधवार को जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शाम को उसकी शिक्षिका बेटी स्कूल से घर पहुंची तो उनका खून से लथपथ शव डाइनिंग टेबल के पास पड़ा था। यह देखकर बेटी की चीख निकल गई। 

 

woman killed by miscreants in kanpur
मौके पर जायजा लेने पहुंची एसएसपी सोनिय सिंह - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

वारदात का पता चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हाई प्रोफाइल मर्डर केस में एसएसपी ने खुद मौके पर जाकर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। उनको मौके से घर में प्रयोग होने पर खून से सना चाकू मिला है। आईजी और एडीजी जोन भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के मुताबिक बेडरूम में सामान बिखरा पड़ा था। प्रथम दृष्टया उनकी लूट के इरादे से हत्या मानी जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed by miscreants in kanpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

रानीघाट के जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड निवासी अरुण केजरीवाल शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर है। परिवार में पत्नी निशा (52), बेटा कृष्णा उर्फ तनु और दो बेटियां सोनम व सोनाली थे। बुधवार सुबह कृष्णा पिता के साथ अ़ॉफिस चला गया था। बेटियां भी नौकरी करने से ऑफिस गई हुई थी। घर में निशा और नौकरानी शांति थी।

 

विज्ञापन
woman killed by miscreants in kanpur
घर के ड्राइंग में की गई महिला की हत्या

दोपहर में करीब दो बजे शांति घर से चली गई। शाम को करीब पांच बजे निशा की छोटी बेटी घर पहुंची तो उनके बंगले के गेट खुले थे। वह अंदर गई तो डाइनिंग टेबिल के पास निशा की खून से सनी लाश पड़ी थी। लाश के बगल में खाली, कटोरी, तकिया और फ्लावर पाट पड़ा था। जिसे देख सोनाली चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed