फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये मजाक नहीं हकीकत है, अगर आप कुत्ते पाल रहे तो आप हैं अमीर

Thu, 13 Jul 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
If you are keeping dog you are rich
पालतू कुत्तों के शौकीन
अगर आपके घर में कुत्ता पला है तो आप अमीर लोगों की श्रेणी में आएंगे। जीएसटी काउंसिल ने कुत्ते को पालना जरूरत नहीं, बल्कि विलासिता माना है। जीएसटी में कुत्तों के खानपान वाले आइटम में साढ़े तीन फीसदी टैक्स बढ़ा दिया है। इस पर अब 14.50 फीसदी के बजाय 18 फीसदी टैक्स देना होगा। 

 
If you are keeping dog you are rich
डेमो पिक
जीएसटी लागू होने के बाद लोगों को कुत्तों के खानपान और साफ सफाई वाले आइटमों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है। जिसके पास एक एक्स्ट्रा लार्ज ब्रीड (100 किलो वजन वाले) का कुत्ता पला है उनका महीने में दो से तीन हजार रुपये खर्च बढ़ गया है। छोटी और मीडियम ब्रीड वाले कुत्तों पर एक हजार से तीन हजार रुपये का खर्च बढ़ा है। इसी तरह दवा, पाउडर व शैंपू आदि के रेट भी बढ़े हैं। 
 
If you are keeping dog you are rich
डेमो पिक
खाने में इतना फर्क 
पैडीग्री (10 किलो)  1550 (पहले) और अब 1690
ड्रूल्स 1500 (पहले) और अब 1560
बाइरो 1950 (पहले) और अब 2020
रॉयल कैनिन 6730 (पहले) और अब 7100
फरमिना 6000 (पहले) और अब 6500
 
विज्ञापन
विज्ञापन
If you are keeping dog you are rich
डेमो पिक
कौन सी ब्रीड कितना खाना खाती है                              खपत महीने में
स्मॉल ब्रीड (पामेलियन, पग, पॉम, चिहुआहुआ)          10 से 15 किलो   
मीडियम- (बीजल, कॉकर, स्पाइनियल, हस्की)            15 से 20 किलो 
लार्ज- (अफगान हंड, जर्मन शेफर्ड, लैब्राडॉर, डॉबर मैन)  25 से 30 किलो  
एक्सट्रा लार्ज (सेंट बरमाड, ग्रेटडेन, मैस्टिफ, बुल मैस्टिफ) 30 से 40 किलो  
 
विज्ञापन
If you are keeping dog you are rich
डेमो पिक
अविनाश सिंह चौहान ने बताया कि मेरे पास एक्स्ट्रा लार्ज ब्रीड का कुत्ता है। अच्छे ब्रांड का पेट फूड खिलाता हूं। हर 10 किलो की बोरी पर चार पांच सौ रुपये बढ़ गए हैं। महीने में दो हजार रुपये का खर्च खाने पर बढ़ा है। उत्तर प्रदेश पेट शॉप वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष विनय दीक्षित बताते हैं कि ब्रांडेड पेट फूड आइटम में 18 फीसदी टैक्स लगा है। अच्छी नस्ल के कुत्ते पालने वालों का खर्च बढ़ गया है। जीएसटी बिल पर इसके रेट दर्शाए जा रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed