हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर इस बार हुई भारी बर्फबारी के बावजूद यूपी के मैदानी क्षेत्रों में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। शुक्रवार को दिन का पारा 34 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान 25 डिग्री से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले वर्ष अधिकतम तापमान 30 डिग्री था।
Kanpur Weather Update: मार्च में धूप अप्रैल जैसी…पारा 34 पार, विभाग का अलर्ट- होली के बाद तेजी से बढ़ेगी गर्मी
Weather News: मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार जल्दी और अधिक गर्मी पड़ेगी। इसका असर दिखने लगा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में पारा 40 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है।
बारिश की मात्रा 80 प्रतिशत कम रही
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मार्च से लेकर मई के बीच जमकर गर्मी पड़ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार सर्दियों के सीजन में बारिश की मात्रा 80 प्रतिशत कम रही। इससे हवा की नमी गायब है। इसके अलावा बार-बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ों से आने वाली नम हवाएं भी कम चलीं।
पारा 40 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है
इससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। सुबह 10 बजे ही दोपहर के 12 बजे की धूप लोगों ने महसूस की। घरों और कार्यालयों में एसी भी चलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार जल्दी और अधिक गर्मी पड़ेगी। इसका असर दिखने लगा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में पारा 40 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है।
होली के बाद बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की मानें, तो होली के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि देर रात हवा चलने के साथ ही कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इस पर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा और गर्मी रहेगी। बादलों की आवाजाही होगी लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। होली के बाद गर्मी बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
पिछले वर्षों में 13 मार्च को ऐसा रहा तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2025 34.6 17
2024 30.8 15.8
2023 30.4 13. 6
2022 31.6 13.8
2021 30.8 17
2020 29.6 19. 6
2019 29.5 12. 7
2018 34.4 15. 8