यूपी के हमीरपुर जिले में चरित्र पर उंगली उठाने से नाराज महिला ने अपने भाई और दो बेटों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इसेक बाद शव रजाई में लपेटकर विरमा नदी के किनारे झाड़ में फेंक दिया। शव पर तेजाब डालकर जलाया। इतना ही नहीं जिस स्थान से कंकाल बरामद हुआ उस मंजर को देखकर हर शख्स हैरान रह गया। सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जानें क्या है पूरा मामला..
{"_id":"5b2e70394f1c1bf76e8b9c13","slug":"woman-gave-painful-death-her-husband-with-help-of-brother-and-sons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई और बेटों संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, आपको हिलाकर रख देगी जुर्म की ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई और बेटों संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, आपको हिलाकर रख देगी जुर्म की ये वारदात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बंडवा निवासी इंदल (40) पुत्र रामसेवक 29 मई को गांव से अचानक गायब हो गए थे। जिस पर उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने 20 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में शनिवार को इंदल के पिता रामसेवक लोधी ने थाने में तहरीर दी कि उसके पुत्र को उसकी बहू पुष्पा देवी, पोते निखिल कुमार, विपेंद्र कुमार व बहू के भाई अनिल कुमार ने 29 मई को मार डाला और गुमशुदगी की झूठी सूचना थाने में दर्ज करवा दी है। ससुर ने बहू पुष्पा देवी के चाल चलन पर शक जताते हुए कहा कि बहू के पास कई लोगों का आना जाना था। जिसका, उसका पुत्र इंदल विरोध करता था।
आगे की स्लाइड में- नशे के इंजेक्शन और कीटनाशक दवा मिलाकर पिलाई गई
आगे की स्लाइड में- नशे के इंजेक्शन और कीटनाशक दवा मिलाकर पिलाई गई
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी के चलते उसका पुत्र शराब पीने का आदी हो गया था। बताया कि 29 मई की रात करीब 12 बजे इंदल को शराब में नशे के इंजेक्शन और कीटनाशक दवा मिलाकर पिलाई गई। जिससे उसकी मौत हो गई। लाश को सभी लोग रजाई में लपेटकर विरमा नदी किनारे झाड़ में डाल आए और तेजाब डालकर शव जला दिया। उसके पिता ने बताया नदी किनारे अस्थिपंजर दिखाई देने पर उसे शंका हुआ।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल से शव की खोपड़ी, पैर की हड्डी और उसी के पास खाली पड़ी तेजाब की बोतल बरामद की है। इसके साथ ही घटनास्थल पर मिले कपड़ों से इंदल की पहचान हुई। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की है। मौके से मिले अस्थिपंजर आदि को बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की स्लाइड में- 23 दिन बाद क्यों दर्ज कराई गुमशुदगी
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल से शव की खोपड़ी, पैर की हड्डी और उसी के पास खाली पड़ी तेजाब की बोतल बरामद की है। इसके साथ ही घटनास्थल पर मिले कपड़ों से इंदल की पहचान हुई। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की है। मौके से मिले अस्थिपंजर आदि को बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की स्लाइड में- 23 दिन बाद क्यों दर्ज कराई गुमशुदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
23 दिन बाद क्यों दर्ज कराई गुमशुदगी
29 मई को इंदल लापता होता है, इसके बावजूद घर के सभी लोग शांत रहे। अचानक 20 जून को लापता अधेड़ की पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी। इसके ठीक तीसरे दिन उसके पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंके जाने और अस्थिपंजर मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी। इससे जाहिर है कि हत्यारोपी पत्नी के दबाव में मृतक का पिता पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।