फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत, मंदिर में रचाई शादी, इसके बाद मौत का मंजर देख हर आंख रोई

Sun, 24 Jun 2018 07:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Jun 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Lover couple suicide in fatehpur district
महेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिला में प्रेम के रास्ते में परिजनों को बाधा बनते देख शुक्रवार रात प्रेमी युगल ने मौत की राह चुन ली। लड़की की 23 जून को छतरपुर मध्य प्रदेश से बारात आनी थी। मरने से पूर्व दोनों ने गांव से करीब दो किमी दूर एक मंदिर में शादी भी रचाई और एक-दूसरे को बांहों में लेकर सेल्फी ली। दोनों की मौत का मंजर देख हर आंख भर आई। जानें क्या है पूरा मामला..

 

 

Lover couple suicide in fatehpur district
महेंद्र के घर में बैठी गमगीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अहमदरपुर उर्फ अचाकापुर गांव निवासी रामबाबू लोधी की बेटी नीलम (22) कक्षा आठ पास थी। नीलम की मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बरट नौगांव निवासी अमर चंद्र के साथ शादी तय हुई थी। शनिवार को बारात आनी थी। पुलिस ने बताया कि नीलम का गांव के श्यामबाबू लोधी के बेटे महेंद्र (27) से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को महेंद्र और नीलम घर से निकल गए। रात सवा नौ बजे मयन संस्कार के लिए नीलम को ढूंढा जाने लगा। तब उसके लापता होने की बात पता चली। वहीं रात को खाने के समय महेंद्र के न पहुंचने पर परिजनों को उसके लापता होने के बारे में पता चला। 

 

 

Lover couple suicide in fatehpur district
शादी के मंडप के पास गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्ष के लोग ग्रामीणों के साथ उन्हें तलाशने में लगे थे। शनिवार सुबह शौच को निकले लोगों ने गांव के बाहर दोनों के शव पेड़ से लटकते देखे। लड़की का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था, जबकि लड़के का शव पेड़ के नीचे पड़ा था। महेंद्र के गले में अंगौछे का फंदा कसा था, अंगौछे का एक हिस्सा पेड़ पर बंधा हुआ था। लड़की की मांग सिंदूर से भरी हुई थी, जबकि महेंद्र की कमर में चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple suicide in fatehpur district
गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ केडी मिश्रा व थानेदार विपिन सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में महेंद्र की जेब से मोबाइल मिला। मोबाइल आठ बजकर 28 मिनट पर ऑनलाइन था। मोबाइल में दोनों की एक दूजे की बांहों में होने की सेल्फी भी पड़ी थी। थानेदार ने बताया कि लड़के और लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। लड़की पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं थे। एसपी राहुल राज ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed