फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद प्रेमी के साथ रहना चाहती थी पत्नी, परिजन बना रहे थे पति के पास जाने का दबाव, दोनों फांसी पर झूले

Thu, 28 Jan 2021 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
wife illegal relationship with lover, both ends his life
प्रेमी के साथ फांसी पर झूली विवाहिता - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के हांसेमऊ गांव के पास खेतों में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पेड़ से लटकते दोनों के शव देखकर हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतकों के परिजनों ने पहुंच कर दोनों शवों की पहचान की। अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
wife illegal relationship with lover, both ends his life
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह हांसेमऊ गांव के लोग खेतों की ओर गए तो पेड़ की डाल से युवती और युवक का शव लटकता देखा। गांव के लोग दोनों की पहचान नहीं कर सके। दोनों के शव शाल को फांड़कर उसकी बनाई गई रस्सी से लटक रहे थे। सूचना पर देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह व कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। तभी भोगनीपुर के असेवा गांव निवासी जगराम सिंह यादव ने पहुंचकर युवती के शव की पहचान अपनी बेटी आरती (22) के रूप में की।

 
wife illegal relationship with lover, both ends his life
शराब की बोतल और ग्लास मिले - फोटो : amar ujala
बताया कि उनकी बेटी राजपुर क्षेत्र के गुबार गांव निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा (25) से प्रेम करती थी। गुबार गांव में उनकी रिश्तेदारी होने से आना-जाना था। इधर, युवक असेवा गांव में ही टेंट हाउस में काम करता था। उसका लड़की के घर पर भी आना जाना रहा है। प्रकरण की जानकारी होने पर 30 जून 2020 को जालौन थाना कुठौंद के मोहम्मदपुर गांव निवासी चेतन सिंह से बेटी की शादी कर दी थी। इसके चलते उसने प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife illegal relationship with lover, both ends his life
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं गुबार गांव से पहुंचे नरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक की पहचान अपने भाई श्यामलाल विश्वकर्मा के रूप में कर ली। उसने भी प्रेम प्रकरण का मामला बताया है।  पुलिस ने दोनों शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रकरण का है। किसी ने आरोप में तहरीर नहीं दी है। मौके पर शराब की बोतल और डिस्पोजल पड़े थे। जिनको फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है।

 
विज्ञापन
wife illegal relationship with lover, both ends his life
फांसी पर झूले प्रेमी युगल - फोटो : amar ujala
विवाहिता पति के साथ रहने को नहीं थी राजी
विवाहिता पति के साथ रहने को राजी नहीं थी। पति लेने आया तो उसने अभी जाने से इनकार कर दिया था। मां ने प्रेमी युवक से बात करने पर डांट लगाई थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पति के साथ रहने को राजी नहीं थी। वह तीन दिन पूर्व लिवाने आया था तो फिलहाल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेमी युवक से बात करने पर मां ने डांट लगाई थी। वह सोमवार की रात कितने समय घर से निकल आई यह कोई नहीं जान सका। सुबह फांसी लगाकर पेड़ से लटकने की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed