फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोचिंग संचालक हत्याकांड: कमरे में पत्नी तो सड़क पर मिला पति का शव, पड़ोसी भाई पुलिस के निशाने पर

Wed, 01 May 2019 08:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 May 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
wife body found in room and husband body found on road
शहवान पत्नी नमरा के साथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोचिंग संचालक हत्याकांड में पत्नी की हत्या करना और फिर जहर खाकर खुद जान देना, यह कोई एकाएक घटनाक्रम नहीं है। इसके पीछे पूरी सोची समझी साजिश थी। घटना के दौरान अपार्टमेंट के सभी 60 कैमरे बंद होना, आधी रात को अपार्टमेंट से बाहर जाने के 40 मिनट बाद कैमरों का चालू होना, नौकरानी और भाई इरफान के बयान में विरोधाभास होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इसके चलते मृतक कोचिंग संचालक के परिजन भी शक के दायरे में आ गए हैं। कमरे में पत्नी का शव और 50 किलोमीटर दूर सड़क पर पति का शव मिलने से पुलिस भी सकते में आ गर्ह है।


 

सल्फास खाने के बाद 50 किमी कैसे चलाई कार, पुलिस कर रही जांच

wife body found in room and husband body found on road
जांच करती पुलिस
नागेश्वर अपार्टमेंट पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस है। हैरानी की बात है कि 28 अप्रैल की रात से सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी रूम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहवान सोमवार रात 8:45 बजे अपार्टमेंट आया था। आधी रात 12:10 बजे स्कोडा कार से अपार्टमेंट से चला गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि शहवान के जाने के ठीक 40 मिनट बाद सभी कैमरे चालू हो गए। 



 
wife body found in room and husband body found on road
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना का एक और तथ्य पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। दरअसल शहवान कार में बेहोशी की हालत में बिल्हौर में मिला। पुलिस का कहना है कि सल्फास खाने के बाद कोई भी व्यक्ति इतनी दूरी तक कार नहीं चला सकता है। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले में शहवान के साथ कोई और भी था, जिसने पहले नमरा की हत्या में मदद की फिर शहवान के जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिल्हौर छोड़ आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife body found in room and husband body found on road
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तुरंत सूचना क्यों नहीं दी 
नौकरानी राधा के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे वह शहवान के घर गई थी। गेट पर चाबी लगी थी। घंटी बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोस में रहने वाले भाई इरफान को बताया। तब इरफान ने दरवाजा खोला। वहीं इरफान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे वह शहवान के फ्लैट गया था। नमरा का शव देख वह बाहर आ गया था। इसके बाद वह पत्नी को मायके छोड़ने गया। लौटने के बाद अपने फ्लैट में चला गया। इससे वह शक के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि उसने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।


 
विज्ञापन
wife body found in room and husband body found on road
घटनास्थल पर पड़ा चाकू और खून के धब्बे
सोमवार को भी नहीं खुला था दरवाजा
नौकरानी राधा ने बताया कि सप्ताह में तीन से चार बार शहवान के घर काम करने जाती थी। सोमवार शाम को वह काम करने गई थी लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला था। इसलिए वह दोबारा मंगलवार सुबह काम करने पहुंची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed