फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटा न होने का ताना...और ट्रिपल मर्डर: छोटी-छोटी बात पर होता था विवाद, पिता बोला- मैं अक्सर करा देता था शांत

Tue, 18 Jul 2023 05:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 05:32 AM IST
विज्ञापन
Wife and two daughters were stoned to death for not having a son in mahoba, accused arrested by police
mahoba triple murder case - फोटो : अमर उजाला

महोबा जिले में शहर के मोहल्ला समद नगर में सोमवार की रात करीब दस बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेटा पैदा न होने पर शराब के नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

आरोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शवों को कब्जे में ले लिया। समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा, जिसके बाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई।

इससे गुस्साए पति ने पत्नी राजकुमारी (35) का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मां को बचाने दौड़ीं दो पुत्रियों आरुषि (09) व सोनाक्षी (05) की भी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान के बाहर का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

Wife and two daughters were stoned to death for not having a son in mahoba, accused arrested by police
mahoba triple murder case - फोटो : अमर उजाला

शोर-शराबा मचाने पर पड़ोसियों ने खोला गेट
काफी देर से कहासुनी होने पर जब देवेंद्र का पिता ठाकुरदीन नीचे उतरा, तो उसे घटना की जानकारी हुई। शोर-शराबा मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और मकान में बाहर से लगा ताला तोड़ा। एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जांच शुरू की गई।

Wife and two daughters were stoned to death for not having a son in mahoba, accused arrested by police
mahoba triple murder case - फोटो : अमर उजाला

कभी रोटी, तो कभी दाल अच्छी न बनने पर होता था विवाद
आरोपी के पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी था। बेटा न होने पर पत्नी से आए दिन विवाद करता था। कभी रोटी तो कभी सब्जी अच्छी न बनने की बात कहकर प्रतिदिन विवाद करता था। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की है। आसापास के क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife and two daughters were stoned to death for not having a son in mahoba, accused arrested by police
mahoba triple murder case - फोटो : अमर उजाला

छोटी-छोटी बात पर रोज पत्नी से करता था विवाद
दो बेटियां पैदा होने के बाद से देवेंद्र का पत्नी रामकुमारी से अक्सर मनमुटाव होता था। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचकर देवेंद्र पत्नी से कभी छोटी मोटी, तो कभी दाल पतली होने की बात कहकर झगड़ा करता था। बहू-बेटे के बीच आए दिन विवाद होने के चलते कोई अधिक गौर नहीं करता था।

विज्ञापन
Wife and two daughters were stoned to death for not having a son in mahoba, accused arrested by police
mahoba triple murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता बोला-अक्सर वो दोनों को करा देता था शांत
सोमवार रात के समय बेटे ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। समदनगर निवासी ठाकुरदीन हमीरपुर चुंगी में चाय-पान की गुमटी किए हैं। देवेंद्र कपड़ों की फेरी लगाता था। बेटा न होने पर पत्नी को आए दिन ताने देने के साथ छोटी-छोटी बात पर विवाद करता था। ठाकुरदीन ने बताया कि अक्सर वह बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा देता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed