फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौरंग खदानों में जब हुई इस दबंग महिला अधिकारी की एंट्री तो मच गई खलबली

Thu, 17 Jan 2019 02:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jan 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
when this lady officer taking action on illegal mining in up
खदानों में जांच करती डॉ. रोशन जैकब
यूपी की सियायत में इन दिन मौरंग की माया ने अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक के होश उड़ा रखे हैं। अवैध खनन मामले में सीबीआई और ईडी की इंट्री होने से खनन का अवैध कारोबार करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच खनन के अवैध खेले को ध्वस्त करने के लिए मैदान में एक दबंग महिला अधिकारी ने इंट्री मारी है। जिससे खनन कारोबारियों के बीच में दहशत का माहोल है। इस मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी नाम जुड़ चुका है।


 
when this lady officer taking action on illegal mining in up
अवैध खनन में प्रयोग किए जाने वाले पुल को तोड़ा गया
अवैध खनन रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर खनन निदेशक डा. रोशन जैकब ने बुधवार को जिले में आधा दर्जन मौरंग खदानों पर छापेमारी की। इस दौरान रास्ते में हाईवे पर निकल रहे एक सैकड़ा ओवरलोड ट्रकों को भी सीज कराया। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे खनन पर भी अधिकारियों को फटकारा भी। उधर, इससे पहले उनके आगमन की सूचना पर मौरंग माफिया ने खुद ही अवैध पुल ध्वस्त करा दिए। 
 
when this lady officer taking action on illegal mining in up
खनन निदेशक ने खदानों में मारा छापा
बुधवार को खनन निदेेशक डॉ. रोशन जैकब ने जिले का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह डकोर थाना क्षेत्र में संचालित घाटों पर पहुंचीं। यहां उन्होंने बंधौली, घुरौली घाट पर छापेमारी की। गड़बड़ी मिलने पर अफसरों को चेतावनी दी। इसके बाद उनका काफिला कदौरा पहुंचा। रास्ते में उन्होंने कई ओवर लोड ट्रकों को देख एआरटीओ की फटकार लगाई। साथ ही रास्ते व खदानों में मिले 80 से ज्यादा ट्रकों को सीज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पथरेहटा, बसरेही, भेंड़ी, खरका आदि खादानों का निरीक्षण किया। घाटों पर उन्होंने पट्टों की नाप जोख कराई। तय मानक से अधिक क्षेत्र में मौरंग निकालने पर दो कंपनियों  के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
when this lady officer taking action on illegal mining in up
अवैध खनन को रोकने के लिए खनन निदेशक ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
ओवरलोडिंग रोकने के लिए डीएम ने काफी कड़े तेवर अपना रखे हैं। डकोर से लेकर आटा तक के हाईवे पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों की टीमें भी तकरीबन रोजाना ही चेकिंग पर निकलती हैं। इन्हीं रूटों पर जब बुधवार को निदेशक निकलीं तो ओवरलोड ट्रकों की कतारें मिलीं। पुलिस की मदद से ट्रकों को जहां-तहां खड़ा कराया गया। 80 से अधिक ओवरलोड ट्रक सीज किए गए।   


 
विज्ञापन
when this lady officer taking action on illegal mining in up
अवैध खनन का खेल
यूं तो रोजाना ही हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों की लोकेशन देने वालों की गाड़ियां फर्राटा भरा करती थीं, लेकिन जब निदेशक का काफिला निकला तो लोकेशन माफिया भी फेल साबित हुए और अधिकारियों के हाथ ओवरलोड ट्रकों की अच्छी खासी खेप लग गई। निदेशक  का कहना है कि जनपद में ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा, इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed