फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में शादी बैंडबाजा न बराती: वर-वधू ने हाथों को सैनिटाइज कर मास्क पहना फिर हुई जयमाल की रस्म

Sun, 26 Apr 2020 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Wedding in lockdown without band baja and barati
दूल्हा दुल्हन - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी से बचने केे लिए किए गए लॉकडाउन में अनोखी शादियां सामने आ रही हैं। आज अक्षय तीज के दिन कई जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमे खाईं। लॉकडाउन में शादी तो की मगर नियमों का पालन भी किया।


 
Wedding in lockdown without band baja and barati
मास्क पहन कर हुई जयमाल की रस्म - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसी ही शादी हुई। जिसमें न बैंडबाजा, न तामझाम और न ही नाते-रिश्तेदार आए। वर और वधू ने मास्क पहना और हाथों में सैनिटाइजर लगाया। सामाजिक दूरी का पालन और फूल माला को भी सैनिटाइज किया। इसके बाद संगमहेश्वर मंदिर में विधि विधान से शादी हुई।

 
Wedding in lockdown without band baja and barati
लॉकडाउन में लिए सात फेरे - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बीच यह शादी शहर के संगमहेश्वर मंदिर में हुई। नलकूप कालोनी निवासी इंद्रेश की पुत्री रुचि की शादी ग्वालटोली निवासी रामजी मिश्रा के पुत्र अमित के साथ तय हुई थी लेकिन महामारी के चलते लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। जिससे दोनों की शादी पर संकट के बादल मंडराने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding in lockdown without band baja and barati
शादी में सिर्फ कुछ ही लोग हुए शामिल - फोटो : amar ujala
फिर दोनों पक्षों ने मेरापुर स्थित संगमहेश्वर मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया। रविवार को मंदिर में रीति रिवाज से पंडित ने शादी कराई। शादी की रस्में शुरु होने से पहले पंडित ने भी अपने हाथों को सैनिटाइज किया। इस दौरान लड़की पक्ष के 10 लोगों ने बरातियों का स्वागत किया। 

 
विज्ञापन
Wedding in lockdown without band baja and barati
पंडित जी ने भी सैनिटाइज किए हाथ - फोटो : amar ujala
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वर व वधू ने मास्क पहनकर एक दूजे को वरमाला पहनाई। शिव मंदिर में घंटा बजाकर लोगों ने बधाई दी। इसके बाद भोजन हुआ और लॉकडाउन के दौरान ही दुल्हन विदा हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed