{"_id":"65d2e7f7f7b258ee8904b4af","slug":"weather-update-possibility-of-storm-rain-and-hail-in-entire-up-including-kanpur-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मौसम लेगा करवट, कानपुर समेत पूरे यूपी में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मौसम लेगा करवट, कानपुर समेत पूरे यूपी में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की संभावना
Mon, 19 Feb 2024 11:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
दिन में निकली धूप से परेशान युवती
- फोटो : अमर उजाला
चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम जल्द ही करवट बदल सकता है। कानपुर समेत पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में इसका असर मंगलवार को बड़े पैमाने पर देखने को मिल सकता है। दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। इस बीच हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम में यह बदलाव 22 फरवरी तक बना रह सकता है।
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह 21 व 22 फरवरी तक दक्षिण-पूर्वी कोने को छोड़कर, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम खुशगवार भी हो सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश से नुकसान भी होने की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि बारिश के दौरान दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवा और ओला से फसलों को होगा नुकसान
मौसम और कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि कम बारिश से वैसे तो गेहूं और रबी की अन्य फसलों को फायदा हो सकता है। लेकिन तेज हवा और ओला गिरने से नुकसान हो सकता है। किसानों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया कि अभी फसलों में सिंचाई न करें। ऐसा करने से तेज हवा में फसलें गिर सकती है। जिससे पैदावार प्रभावित होगी।
मौसम और कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि कम बारिश से वैसे तो गेहूं और रबी की अन्य फसलों को फायदा हो सकता है। लेकिन तेज हवा और ओला गिरने से नुकसान हो सकता है। किसानों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया कि अभी फसलों में सिंचाई न करें। ऐसा करने से तेज हवा में फसलें गिर सकती है। जिससे पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह होगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान में बन रहा है। 100 से 120 किमी से चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं भी धीरे-धीरे आ रही हैं। रविवार को यह हवाएं जमीन से 10 से 12 किमी ऊपर से चलीं, अगले 24 घंटे में इनके काफी नीचे आने की संभावना है। इसकी वजह से तेज आंधी आ सकती है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि तटीय कर्नाटक से दक्षिण गुजरात तक चलने वाली ट्रफ रेखा अब तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर भी बना हुआ है।
- 21 को अधिकतम 25, न्यूनतम 16 डिग्री
- 22 को अधिकतम 26, न्यूनतम 14 डिग्री
- 23 को अधिकतम 28, न्यूनतम 13 डिग्री
अगले पांच दिनों का संभावित तापमान
- 20 को अधिकतम 26, न्यूनतम 15 डिग्री- 21 को अधिकतम 25, न्यूनतम 16 डिग्री
- 22 को अधिकतम 26, न्यूनतम 14 डिग्री
- 23 को अधिकतम 28, न्यूनतम 13 डिग्री