कानपुर में बिठूर महोत्सव के अवसर पर विंटेज कार रैली में रॉल्स रॉयस की सिल्वर घोस्ट, आस्टिन सेवन-1930, फोर्ड मॉडल ए पिकअप, लेमोजिन जैसी पुराने जमाने की चमचमाती कारें रविवार को जब गंगा किनारे सड़कों पर दौड़ीं तो लोग टकटकी लगाए देखते रहे। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बोट क्लब से झंडी दिखाकर किया। उन्होंने भी पुरानी कार की सवारी की।
{"_id":"65c8ee6c61773c907007ac88","slug":"kanpur-historic-bithoor-mahotsav-vintage-car-rally-2024-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव: सड़कों पर लहराईं पुरानी कारें... लोग टकटकी लगाए रहे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव: सड़कों पर लहराईं पुरानी कारें... लोग टकटकी लगाए रहे, देखें तस्वीरें
Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
विंटेज कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
विंटेज कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली की समाप्ति पर एडीएम न्यायिक सूरज यादव एवं तहसीलदार सदर रितेश सिंह ने नानाराव पार्क बिठूर में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ सुधीर कुमार, टीएसआई मुनेंद्र, विनायकश्री एनआरआई सिटी के निदेशक एसके पालीवाल, वाइस प्रेसीडेंट शैलेश शाह, विवेक निगम आदि मौजूद रहे।
उज्ज्वल व विवेक को मिला पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
रामायणकाल के क्विज में उज्ज्वल व विवेक को प्रथम पुरस्कार
बिठूर महोत्सव में क्विज में भारतीय इतिहास और रामायणकाल से संबधित प्रश्नों के जवाब देकर वाराणसी के सनबीम भगवानपुर स्कूल के उज्ज्वल व विवेक ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 60 हजार का पुरस्कार पाया। ओपन क्विज ग्रुप में दिल्ली के गोकुल व काल्विक ने प्रथम स्थान हासिल कर एक लाख का पुरस्कार जीता।

पीतल की थाली देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा में रही चार लाख की पीतल की थाली
बिठूर महोत्सव में लगे क्राफ्ट बाजार में मुरादाबाद के व्यापारी इकराम हुसैन की पीतल की थाली चर्चा में रही। इसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। इस थाली में हाथों से नक्काशी की गई है। इकराम ने बताया इसकी नक्काशी विशेष है। इसी तरह पीतल की सुराही पर राम दरबार की झांकी को उकेरा गया है।

बिठूर महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
नृत्य नाटिका से बताई गंगा अवतरण की कहानी
नृत्यांजली ग्रुप के दिल्ली और लखनऊ के कलाकारों ने गंगा अवतरण पर आधारित कथक नृत्य नाटिका का मंचन किया। इसमें धरती पर मां गंगा के अवतरण की पूरी कहानी गीतों और नृत्य के माध्यम से दिखाई गई। गंगा आओ धरा पर करने कल्याण, गंगा तू अविरल निर्मल है, गंगे नमामि नमामि जैसे गीतों से आवाहन कर मां गंगा को धरती अवतरित करने की कहानी बताई। अंजुल प्रजापति ने भगवान शिव की भूमिका, सपना सिंह ने गंगा की भूमिका, आनंद शर्मा ने भागीरथी की भूमिका, आशुतोष ने ब्रह्मा जी की भूमिका पर नृत्य का मंचन किया।